- Birla Studios announces June 18th as the theatrical release date of Kartik Aaryan starrer Ladaku, directed by Kabir Khan!
- Sanaraees Khan Shares Inside Pictures from Raveena Tandon’s Star-Studded Birthday Bash
- Dr. Acharya Vinod Kumar Ojha Highlights the Astrological and Spiritual Significance of Diwali 2026
- Netflix Pe Pitega Titu Mama Ka ‘Dhindora’: India’s First and Biggest Digital Creator Bhuvan Bam Brings Cult Favourite Back for Season 2 on November 20
- Kamyaabi Ki Kahaani, Hassi Ki Zubani: Zakir Khan, Pankaj Tripathi and Vikas Divyakirti to Bring Laughter and Life Lessons to The Great Indian Kapil Show
हिताची इंडिया के चांसलर और प्रबंध निदेशक भरत कौशल के मार्गदर्शन में संवरता आईआईएलएम की शिक्षा व्यवस्था का सुनहरा भविष्य
नई दिल्ली, 22 जून 2023 आईआईएलएम यूनिविर्सटी, ग्रेटर नोएडा के लिए संस्थान के माननीय चांस्लर के रूप में हिताची इंडिया के प्रबंध निदेशक श्री भरत कौशल का स्वागत करना गौरव की बात है। चांसलर कौशल का कई दशकों का शानदार करियर रहा है। आईआईएलएम उनके अनुभव और विशेषज्ञता का भंडार प्राप्त कर शिक्षा जगत की नई ऊंचाइयों को छूएगा।
पिछले छह वर्षों में बतौर प्रबंध निदेशक, हिताची इंडिया, चांसलर कौशल ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। 33,000 से अधिक कर्मचारियों के साथ 28 व्यवसायों के समूह की कमान उनके हाथ में रही है। लगभग 30 उत्पादन केंद्र और अत्याधुनिक अनुसंधान और विकास केंद्र उनके मार्गदर्शन में कार्यरत हैं।
हिताची इंडिया ने जिस तरह अपना विस्तार किया है वह इसका प्रमाण है कि हिताची अपने सोशल इनोवेशन बिजनेस के माध्यम से लाखों लोगों से जुड़ रही है और उनकी जिन्दगियां बदल रही है। भारत से हिताची की साझेदारी 1930 के दशक की है और हिताची शुरू से ही व्यापार कौशल की इस विशाल यात्रा में एक अटूट रिश्ता बना रही है।
हिताची अपनी तकनीकी ताकत से सामाजिक, पर्यावरणीय और आर्थिक महत्व प्रदान करते हुए पूरी दुनिया में अपने भागीदारों के साथ तेजी से इनोवेशन कर रही है। कम्पनी आईटी, ऊर्जा, शहरी परिवहन, भुगतान, ई-शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, कृषि और ई-गवर्नेंस जैसे अहम क्षेत्रों में अपने उद्देश्यों की नई परिभाषा करती है। यह नागरिकों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए नीति निर्माताओं के साथ मिल कर सृजन और सहयोग करती है।


