- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
शानदार सफर का नया दौर: ऑल-न्यू टीवीएस जूपिटर 110 – बेजोड़ डिजाइन, जबरदस्त परफॉर्मेंस, सुविधा के साथ पूरा आराम
· इनफिनिटी लाइट बार, प्रीमियम पियानो ब्लैक कंट्रास्ट पैनल और तराशा हुआ आधुनिक नया डिजाइन
· न्यू जनरेशन हल्का वजन, कॉम्पैक्ट और फ्यूचरिस्टिक इंजन, आईगो असिस्ट से सुसज्जित है और ऑन-डिमांड टॉर्क और बेहतर ईंधन-दक्षता प्रदान करता है
· अपने आप में पहली बार या अपनी श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ फैसिलिटी का अम्बार, जिनसे आपका अनुभव होता है शानदार:
o डुअल हेलमेट अंडर-सीट स्टोरेज, फ्रंट फ्यूल फिलिंग और विशाल फ्लोरबोर्ड स्पेस
o रोटोपेटल डिस्क ब्रेक के साथ बेहतर ब्रेकिंग, टर्न सिग्नल लैंप रेस्ट, इमरजेंसी ब्रेक वार्निंग, हैजर्ड लैंप और अधिक सुरक्षा के लिए मेटलमैक्स बॉडी
o टीवीएस स्मार्टएक्सओनेट कॉल, एमएमएस, नेविगेशन के साथ ब्लूटूथ सक्षम क्लस्टर वॉयस असिस्ट
o टंकी खाली होने तक की दूरी का चलता है पता, रियल टाइम फ्यूल एफिशिएंसी और एवरेज फ्यूल एफिशिएंसी पता चलने से मिलती है मन की शांति। इसके साथ ही और भी कई खूबियां।
इन्दौर, 28 अगस्त, 2024: टूव्हीलर और थ्रीव्हीलर बनाने में दुनिया की नामी कंपनियों में से एक टीवीएस मोटर कंपनी (टीवीएसएम) ने आज ऑल-न्यू टीवीएस जूपिटर 110 लॉन्च किया है। यह स्कूटर नेक्स्ट जनरेशन के इंजन और भविष्य के लिहाज से सेगमेंट में पहली बार पेश किए गए कई फीचर्स से लैस है। ऑल-न्यू टीवीएस जूपिटर 110 ‘ज्यादा’ के सार को दर्शाता है – ज़्यादा स्टाइल, माइलेज, प्रदर्शन, आराम, सुविधा, सुरक्षा और तकनीक।
टीवीएस जूपिटर एक अटूट साथी के रूप में अपने 65 लाख ग्राहकों की कई तरह की जरूरतों को लगातार पूरा करता आया है। .
लॉन्च के मौके पर टीवीएस मोटर कंपनी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, हेड कम्यूटर बिजनेस और हेड कॉरपोरेट ब्रांड और मीडिया श्री अनिरुद्ध हलधर ने कहा, ‘टीवीएस जुपिटर 110 पिछले एक दशक से टीवीएस मोटर स्कूटर पोर्टफोलियो का अगुवा रहा है। समय के साथ, 65 लाख परिवारों ने इस उत्पाद में अपना विश्वास जताया है, जिससे यह भारत के सबसे बड़े ऑटोमोटिव ब्रांडों में से एक बन गया है। ‘ज्यादा का फायदा के मूल मंत्र को नए सिरे से तैयार किए गए ऑल-न्यू टीवीएस जुपिटर द्वारा और मजबूत किया गया है। मांग पर टॉर्क देने की क्षमता, उपयोग के लिए ज्यादा जगह, बेहतर ईंधन दक्षता, आज के जमाने का डिजाइन, स्कूटर को अपनी श्रेणी में अलग बनाता है। हमारी यह नई पेशकश ग्राहकों को खुश रखना जारी रखेगी टीवीएस जूपिटर ब्रांड के लिए प्रेम और बढ़ेगा।’
परफॉर्मेंस
टीवीएस जूपिटर 110 में 113.3 सीसी, सिंगल सिलेंडर, 4 स्ट्रोक इंजन है जो 6500 आरपीएम पर 5.9 किलोवाट की पावर और 5,000 आरपीएम पर 9.8 एनएम (आईगो असिस्ट के साथ) और 5,000 आरपीएम पर 9.2 एनएम (असिस्ट के बिना) का टॉर्क उत्पन्न करता है। स्कूटर की नई तकनीक अपने पूर्ववर्ती की तुलना में 10% ज्यादा माइलेज देती है। इसका श्रेय जाता है आईजीओ असिस्ट तकनीक को। इसमें ऑटो स्टार्ट-स्टॉप कार्यक्षमता और आईएसजी (इंटीग्रेटेड स्टार्टर जेनरेटर) के साथ एक बुद्धिमान इग्निशन सिस्टम है जिसका उद्देश्य ओवरटेकिंग और चढ़ाई के दौरान बैटरी से बिजली का उपयोग करके परफॉर्मेंस को बढ़ाना है। यह आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त एक्सीलेटर की सुविधा प्रदान करता है।
उत्कृष्टता की मिसाल
· स्टाइल और जोश: इनफिनिटी लैंप के साथ
· परफॉरमेंस और माइलेज: ऑल—न्यू जूपिटर 110 इंजन और आईगो असिस्ट के साथ जो 10% ज़्यादा माइलेज और बेहतर पिक-अप देता है।
· प्रैक्टिकलिटी और कंफर्ट: फ्रंट फ्यूल फिल, लंबी सीट, ज़्यादा लेग स्पेस और बॉडी बैलेंस टेक्नोलॉजी के साथ
· सेफ्टी और इनोवेशन: डबल हेलमेट स्टोरेज, मेटल मैक्स बॉडी, फॉलो मी हेडलैंप, टर्न सिग्नल लैंप रेस्ट, इमरजेंसी ब्रेक वार्निंग
· टेक्नोलॉजी और फीचर: कॉल और एसएमएस के साथ पूरी तरह से डिजिटल ब्लूटूथ इनेबल्ड क्लस्टर, वॉयस असिस्ट के साथ नेविगेशन, फाइंड माई व्हीकल और कई अन्य फीचर।
· चॉइस : छह खूबसूरत रंगों की रेंज के साथ।
टीवीएस जूपिटर को बेहतरीन आराम और सुविधा के लिए सावधानीपूर्वक डिजाइन किया गया है। इसमें कई सेगमेंट-फर्स्ट सुविधाएं हैं, जिनमें एक बड़ा ग्लव बॉक्स, फ्रंट फ्यूल फिल, एक लंबी सीट, एक ऑल-इन-वन लॉक, एक यूएसबी मोबाइल चार्जर और पेटेंटेड ई-जेड सेंटर स्टैंड शामिल हैं। स्कूटर का एलईडी हेडलैम्प रात में सुरक्षित सफर सुनिश्चित करता है, जबकि मोटरसाइकिल जैसा फ्रंट टेलीस्कोपिक सस्पेंशन और बड़े 90/90-12 इंच के टायर एक सहज और आरामदायक यात्रा की गारंटी देते हैं। वाहन में बॉडी बैलेंस टेक्नोलॉजी 2.0 है, जिसकी वजह से आगे, नीचे और बीच में संतुलन बनाना आसान हो जाता है। फ्यूल टैंक 1,000 मिमी से अधिक स्थानांतरित होता है जिससे सेंटर ऑफ ग्रेविटी (सीओजी) आगे और नीचे हो जाता है, जिससे वाहन को बेहतर स्थिरता मिलती है। बड़े 12 इंच के पहियों और बेहतरीन व्हीलबेस के साथ, ऑल-न्यू टीवीएस जूपिटर 110 तंग ट्रैफिक में बहुत कम गति पर भी संतुलन बनाए रख सकता है।
डिजाइन का दम
टीवीएस जूपिटर 110 को एर्गोनॉमिक्स के साथ डिज़ाइन किया गया है, जिसमें एक अच्छी तरह से सेट हैंडलबार, विशाल फ्लोरबोर्ड और एक सीट की सुलभ ऊंचाई है, जो सभी आकार—प्रकार और जेंडर की सवारी के लिए अधिकतम आराम सुनिश्चित करती है। स्टाइलिश पियानो ब्लैक फ़िनिश और सिग्नेचर इनफिनिटी लाइट्स आधुनिक भारत के साथ विकसित होते सौंदर्य बोध को दर्शाती है। यह स्मार्ट अलर्ट, औसत और रियल टाइम माइलेज इंडिकेटर के साथ पूरी तरह से डिजिटल कलर एलसीडी स्पीडोमीटर से भी सुसज्जित है।
सुरक्षा के मानक
नया टीवीएस जूपिटर 110 स्कूटर पर सबसे बेहतरीन सुरक्षा और सुविधाओं से लैस है, जिसमें शामिल हैं::
मेटलमैक्स का आश्वासन – मेटल फ्यूल टैंक, फ्रंट फेंडर और साइड पैनल
डुअल हेलमेट स्पेस
इमरजेंसी ब्रेक वार्निंग
टर्न सिग्नल लैंप रीसेट
फॉलो मी हेडलैंप
इसे कई रोमांचक रंगों के साथ सोच-समझकर तैयार किया गया है – डॉन ब्लू मैट, गैलेक्टिक कॉपर मैट, टाइटेनियम ग्रे मैट, स्टारलाइट ब्लू ग्लॉस, लूनर व्हाइट ग्लॉस और मेट्योर रेड ग्लॉस। 76,300/- रुपए (एक्स-शोरूम, मध्य प्रदेश) की शुरुआती कीमत पर, यह स्कूटर सभी टीवीएसएम डीलरशिप पर 4 वैरिएंट – ड्रम, ड्रम अलॉय, ड्रम एसएक्ससी और डिस्क एसएक्ससी में उपलब्ध होगा।


