- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
कहां शुरू कहां ख़तम पार्टी एंथम “इश्क दे शॉट” हुआ रिलीज़ प्यार की एक झलक के साथ फेस्टिव सीजन की करें शुरुआत
ध्वनि भानुशाली फिल्म ‘कहां शुरू कहां खतम’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने के लिए पूरी तातरः तैयार हैं और अब फिल्म के निर्माताओं ने पहला गाना ‘इश्क दे शॉट’ रिलीज कर दिया है, जिससे फिल्म के प्रति लोगों के उत्साह को और भी बढ़ा दिया है । यह पार्टी एंथम फेस्टिव सीजन के लिए एकदम सही है और शादियों में भी यह निश्चितरूप से पसंद किया जाएगा।
ध्वनि भानुशाली और आईपी सिंह द्वारा स्वरबद्ध किये गए इस गाने के बोल स्वयं आईपी सिंह ने लिखे है और उन्होंने अक्षय के साथ मिलकर इस गाने की रचना की है , “इश्क दे शॉट” एक हाई एनर्जी डांस वाइब लाता है और आप निश्चितरूप से खुद को इस गाने पर थिरकने से नहीं रोक सकते। एक शादी की कॉकटेल पार्टी के बैकड्रॉप पर सेट, इस पेपी ट्रैक को पीयूष शाजिया द्वारा कोरियोग्राफ और निर्देशित किया गया है, जो मज़ेदार और जीवंत मूड को दर्शाता है। ध्वनि भानुशाली और आशिम गुलाटी ने अपने एनर्जेटिक परफॉरमेंस के साथ सिल्वर स्क्रीन पर धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है।
चाहे शादी हो, पार्टी हो या कोई त्यौहार, “इश्क दे शॉट” आप सभी को निश्चितरूप से आकर्षित करेगा और आपके पलायलिस्ट में अपमी जगह बनाएगा । प्यार के इस मौसम का जश्न मनाइए क्योंकि यह गाना अब सभी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म और खास तौर पर सारेगामा म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है।
लक्ष्मण उतेकर की कहां शुरू कहां खतम में ध्वनि भानुशाली और आशिम गुलाटी अहम भूमिका में नज़र आयेंगे, सौरभ दासगुप्ता द्वारा निर्देशित यह फिल्म 20 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड और कठपुतली क्रिएशन्स प्रोडक्शन की इस यंग म्यूजिकल फैमिली एंटरटेनर फिल्म को विनोद भानुशाली, लक्ष्मण उतेकर, करिश्मा शर्मा और कमलेश भानुशाली द्वारा प्रोड्यूस किया गया है।


