- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
स्वतंत्रता दिवस के इस विशेष अवसर पर इस महामारी के दौरान सिर्फ और सिर्फ एक सकारात्मक और अच्छी बात हुई :करन आनंद
15 अगस्त 1947 को भारत का एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में जन्म हुआ था , हर साल पुरे देश में स्वतंत्र की वर्षगांठ को बड़ी ही धूम -धाम से मनाया जाता है। इस साल भी देश नई आशाओं और सपनों के साथ एकजुट होकर आज अपना 73 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है।
इस ऐतिहासिक दिन पर, लोग देश में एक-दूसरे आजादी की बधाई देते हैं। बॉलीवुड हस्तियों ने भी अपने सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों और अनुयायियों को शुभकामनाएं दीं।
हाल ही में,घर की बेटी को बेटे की ही तरह समान रूप से अपनी पैतृक संपत्ति में अधिकार मिलेगा का कानून पास हुआ है , जिसे सुनकर करन आनंद काफी खुश है और स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उन्होंने अपने विचार प्रकट किए और कहा , “एक अभिनेता और भारतीय के रूप में मैं उच्चतम न्यायालय के फैसले को सुनकर बहुत खुश हूं जो हाल ही में पारित हुआ, जिसके अनुसार एक पुत्र को पैतृक संपत्ति प्राप्त करने का एक समान जन्मसिद्ध अधिकार था और अब संशोधन में बेटियों को भी संपत्ति में बराबर का हिस्सा मिलेगा।
यह विधेयक 1956 में प्रस्तावित हुआ लेकिन आखिरकार हमें 2020 में सफल उपलब्धि मिली है। स्वतंत्रता दिवस के इस विशेष अवसर पर इस महामारी के दौरान सिर्फ और सिर्फ एक सकारात्मक और अच्छी बात हुई। अब परिवार के प्रत्येक भाई-बहन को अपनी पैतृक संपत्ति पर दावा करने का समान अधिकार होगा। ”
अभिनेता करन आनंद ने ,’गुंडे’ , ‘किक’ , ‘कैलेंडर गर्ल्स’, ‘बेबी’ जैसे कई बॉलीवुड फिल्म्स में काम करके अपनी पहचान बनाई हैं। असल में उन्हें पहचान फ़िल्म ‘बेबी’ में निभाए गए उनके किरदार से मिली। हाल ही में उन्होंने मधुर भंडारकर की फ़िल्म ‘कैलेंडर गर्ल्स’ में कैमियो रोल किया था। जिसके बाद उन्होंने ‘लुप्त ‘ में प्रमुख किरदार निभाया, जिसे सराहा गया।
2019 में आई फिल्म रंगीला राजा में युवराज के किरदार को प्रसंशको का काफी प्यार मिला। अपनी सफलता के बाद, उन्हें कई प्रस्ताव मिले हैं। जिनको लेकर वे विचार कर रहे है और बहुत जल्द लॉकडाउन के ख़त्म होते ही वे अपनी आने वाली योजनाओं की घोषणा करेंगे। हाल ही में उन्होंने लॉकडाउन पर आधारित अपनी फिल्म ‘इट्स ओवर’ की शूटिंग पूरी की। यह जल्द ही रिलीज होगी।


