- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
नेटफ्लिक्स और एक्सेल एंटरटेनमेंट के बीच कई वर्षों के लिये एक सीरीज पार्टनरशिप हुई
मुंबई, सितंबर, 2021: नेटफ्लिक्स ने आज रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के एक्सेल एंटरटेनमेंट के साथ कई वर्षों की एक रणनीतिक भागीदारी की घोषणा की है। दिल चाहता है के अलावा रॉक ऑन,जिंदगी ना मिलेगी दोबारा, लक्ष्य, तूफान और डॉन फ्रैंचाइज जैसे कल्ट क्लासिक एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी हैं। यह रचनात्मक गठजोड़ भारत में नेटफ्लिक्स के बढ़ते और विविधता वाले सीरीज स्लेट की रोमांचक रेंज से मेल खाता है।
ऑन-डिमांड लॉन्ग-फॉर्म स्टोरीटेलिंग में सबसे अग्रणी के तौर पर, एक्सेल एंटरटेनमेंट अपने सीरीज बैनर एक्सेल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट के तहत नेटफ्लिक्स के मेम्बर्स के लिये तरह-तरह की कहानियाँ लेकर आएगा। नेटफ्लिक्स के मेम्बर्स 190 से ज्यादा देशों में हैं और दो प्रोजेक्ट्स तो अंतरिम रूप से शुरू भी हो चुके हैं, जिनके टाइटल हैं- डब्बा कार्टेल और क्वीन ऑफ द हिल।
डब्बा कार्टेल पाँच गृहिणियों की कहानी है, जो एक सीक्रेट कार्टेल चलाती हैं। इधर 1960 के दशक की जैज़ संगीत से समृद्ध मुंबई के परिदृश्य में हसरत, प्यार, दोस्ती और धोखे पर आधारित क्वीन ऑफ द हिल में दो महत्वाकांक्षी औरतों का रिश्ता है, जो शहर को हमेशा के लिये बदल देगा।
नेटफ्लिक्स इंडिया में कंटेन्ट की वाइस प्रेसिडेंट मोनिका शेरगिल ने कहा, “हम भारत के नई रचनात्मकता वाले स्टूडियोज में से एक, एक्सेल एंटरटेनमेंट से साझेदारी करके उत्साहित हैं। उन्होंने लगातार मनोरंजन की सीमाओं को आगे बढ़ाया है और हमें ऐसी कहानियाँ दी हैं, जो समय की परीक्षा पर खरी उतरी हैं। हम नेटफ्लिक्स पर उनका स्वागत करते हुए खुश हैं।”
एक्सेल एंटरटेनमेंट के प्रोड्यूसर्स रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने कहा, “नेटफ्लिक्स के साथ हमारी भागीदारी स्टोरीटेलिंग के चहल-पहल से भरे 20 सालों के बाद एक्सेल एंटरटेनमेंट के लिये एक नये वैश्विक अध्याय को खोलती है। हम भारत और दुनियाभर के लोगों के मनोरंजन के लिये विविधता वाली असाधारण कहानियाँ लाने का मौका पाकर उत्साहित हैं। हम नेटफ्लिक्स के साथ इस नये अध्याय की शुरूआत करने के लिए रोमांचित हैं।”


