- Riteish Deshmukh takes a leap into Telugu cinema with Ram Pothineni’s RAPO23
- From Ananya Panday to Kashika Kapoor to Janhvi Kapoor - 5 OG Bollywood Beauties Who Will Give You the Perfect Garba Looks You Need This Navratri
- From Reena Malhotra to Kamalpreet Dhanoa: 25 Years of Dia Mirza and Her Evolution as an Actor
- Who is Pragati Srivastava? The Fresh Face Set for a Promising Bollywood Debut with Aanand L Rai’s Nakhrewaalii
- Mia by Tanishq Launches "Lightscapes": A Jewellery Collection Inspired by the Magic of Festive Lights
आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL) ने एंथे के 16 शानदार वर्षों का जश्न मनाते हुए एंथे 2025 लॉन्च किया – जो छात्रों को भविष्य के प्रॉब्लम सॉल्वर बनने के लिए सशक्त बनाएगा।
इंदौर, 1 अगस्त 2025: छात्रों के सपनों को कामयाबी में बदलते हुए 16 सफल साल पूरे करने पर, आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL) – जो टेस्ट प्रिपरेशन में देश की अग्रणी संस्था है – ने अपने प्रमुख इनिशिएटिव एंथे 2025 (आकाश नेशनल टैलेंट हंट एग्ज़ाम) की शुरुआत का ऐलान किया है। भारत के एकेडमिक कैलेंडर में हर साल का सबसे बहुप्रतीक्षित इवेंट माने जाने वाले एंथे 2025 का मकसद, कक्षा 5वीं से 12वीं तक के छात्रों को चुनौतियों से लड़ने और असली प्रॉब्लम सॉल्वर बनने के लिए प्रेरित और सशक्त बनाना है।
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को सभी तक पहुँचाने के अपने मिशन को आगे बढ़ाते हुए, एंथे 2025 में स्टूडेंट्स को ₹250 करोड़ तक की स्कॉलरशिप (100% तक) दी जा रही है, जो क्लासरूम, आकाश डिजिटल और इन्विक्टस कोर्सेस पर लागू होगी। इसके साथ ही ₹2.5 करोड़ तक के कैश अवॉर्ड्स भी दिए जा रहे हैं, जो मेडिकल या इंजीनियरिंग में सक्सेसफुल करियर का सपना देखने वाले स्टूडेंट्स के लिए मददगार साबित होंगे।
यह एग्जाम स्टूडेंट्स के लिए NEET, JEE, State CETs, NTSE और Olympiads जैसे कॉम्पिटिटिव एग्जाम्स की बेस्ट कोचिंग पाने का रास्ता खोलता है, जो आक़ाश के एक्सपर्ट फैकल्टी द्वारा दी जाती है।
इस प्रतिबद्धता को और मज़बूत करते हुए, आकाश अब इन्विक्टस ऐस टेस्ट लॉन्च कर रहा है – एक स्कॉलरशिप परीक्षा, जो कक्षा 8 से 12 तक के छात्रों के लिए आकाश इन्विक्टस जेईई एडवांस्ड प्रिपरेशन प्रोग्राम में एडमिशन के लिए है। यह एक नेशनल-लेवल एलिजिबिलिटी-कम-स्कॉलरशिप टेस्ट है, जो 24 अगस्त, 31 अगस्त और 7 सितंबर 2025 को आयोजित होगा। तीन घंटे की यह परीक्षा (सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक) ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में उपलब्ध होगी, जिसकी एप्लिकेशन फीस ₹300 है। जो छात्र बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे, उन्हें 100% तक की स्कॉलरशिप और शानदार कैश प्राइज दिए जाएंगे।
आकाश इन्विक्टस प्रोग्राम देश के चुनिंदा इन्विक्टस सेंटर्स पर उपलब्ध है, जिनमें शामिल हैं: दिल्ली-एनसीआर, चेन्नई, बेंगलुरु, लखनऊ, मेरठ, प्रयागराज, देहरादून, भोपाल, इंदौर, अहमदाबाद, चंडीगढ़, रोहतक, हैदराबाद, नमक्कल, कोयंबटूर, भुवनेश्वर, रांची, त्रिची, विशाखापट्टनम, मुंबई, कोलकाता, दुर्गापुर और पटना।
आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड के सीईओ और एमडी, श्री दीपक मेहरोत्रा ने कहा, “एंथे अब देशभर के छात्रों के लिए एक उम्मीद की पहचान बन चुका है। पिछले 16 वर्षों में हमने मेधावी छात्रों को उनके सपनों को पूरा करने का मौका दिया है, चाहे उनकी आर्थिक स्थिति या लोकेशन कुछ भी हो। आकाश में हमारा मानना है कि हर छात्र में क्रिटिकल थिंकिंग, समस्याएं हल करने और बदलाव लाने की क्षमता होती है। एंथे 2025 इस सोच को आगे बढ़ाते हुए छात्रों को सही संसाधन, सहयोग और मोटिवेशन देगा ताकि वे आगे बढ़ें और चमकें। हमारी वाइड नेटवर्क और हाइब्रिड लर्निंग मॉडल से हम क्वालिटी एजुकेशन को हर छात्र के लिए सुलभ और परिणाम केंद्रित बना रहे हैं।”
उन्होंने आगे कहा, “इस साल से हम इन्विक्टस ऐस टेस्टभी लॉन्च कर रहे हैं, जो स्कॉलरशिप और आकाश इन्विक्टस कोर्स में एडमिशन के लिए होगा। यह एडवांस JEE की तैयारी के लिए डिज़ाइन किया गया एक प्रीमियम प्रोग्राम है, जिसमें छात्रों की कॉन्सेप्ट समझ और कॉम्पिटिटिव एग्ज़ाम की तैयारी को परखा जाएगा।”
एंथे ने सालों से कई टॉपर्स को तैयार किया है। 2025 में एक मिलियन से ज़्यादा छात्रों ने इसमें भाग लिया, जिससे यह देश का एक सबसे बड़ा स्कॉलरशिप एग्ज़ाम बन गया। आकाश के कई मौजूदा टॉपर्स ने अपनी तैयारी एंथे से शुरू की थी। खास बात यह है कि इस साल NEET के टॉप 100 में से 22 और JEE एडवांस्ड 2025 के टॉप 100 में से 10 छात्रों ने अपनी शुरुआत एंथे से की थी।
यह परीक्षा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में आयोजित की जाएगी, जिससे देशभर के छात्रों को फ्लेक्सिबिलिटी और पहुंच मिल सके। ऑनलाइन परीक्षा 4 से 12 अक्टूबर 2025 तक होगी, जिसमें छात्र अपनी सुविधा से एक घंटे का स्लॉट चुन सकते हैं। ऑफलाइन एग्ज़ाम 5 और 12 अक्टूबर 2025 को देशभर के 415 से ज़्यादा आकाश सेंटर्स पर होगा, जो 26 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैले हैं।
एंथे 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। छात्र ऑनलाइन https://anthe.aakash.ac.in/home पर या नजदीकी Aakash सेंटर पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। एग्ज़ाम फीस ₹300 है (ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों के लिए)। शुरुआती आवेदन करने वालों को 50% की छूट मिलेगी। ऑनलाइन एग्ज़ाम के लिए आवेदन की आखिरी तारीख चुने गए एग्ज़ाम डेट से 3 दिन पहले और ऑफलाइन के लिए 7 दिन पहले है। एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 5 दिन पहले जारी किए जाएंगे।
एंथे 2025 का रिजल्ट चरणबद्ध रूप में घोषित होगा। कक्षा 10 का परिणाम 24 अक्टूबर, कक्षा 7 से 9 का 29 अक्टूबर, कक्षा 5 और 6 का 1 नवंबर और कक्षा 11-12 का रिजल्ट 4 नवंबर को आएगा। सभी रिजल्ट एंथे की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।
यह परीक्षा एक घंटे की होगी जिसमें 40 मल्टीपल चॉइस सवाल होंगे। कक्षा 5-9 के छात्रों के लिए सवाल फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी, मैथ्स और मेंटल एबिलिटी से होंगे। कक्षा 10 के मेडिकल स्टूडेंट्स के लिए फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और मेंटल एबिलिटी से, और इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स के लिए फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स और मेंटल एबिलिटी से होंगे। इसी तरह, कक्षा 11-12 के NEET वाले छात्रों के लिए फिजिक्स, केमिस्ट्री, बॉटनी और जूलॉजी से और इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स के लिए फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स से सवाल होंगे।
AESL दो प्रमुख पहलों के ज़रिए टेस्ट प्रिपरेशन में नया स्टैंडर्ड सेट कर रहा है: \ और आकाश इन्विक्टस। आकाश डिजिटल 2.0 एक AI-बेस्ड लर्निंग प्लेटफॉर्म है जो सभी कोचिंग सेवाओं को एक जगह लाकर NEET, JEE और Olympiads की तैयारी को पर्सनलाइज़्ड और असरदार बनाता है। वहीं आकाश इन्विक्टस एक एक्सक्लूसिव JEE Advanced प्रोग्राम है, जिसमें टॉप 500 JEE फैकल्टी, छोटे बैचेज़, AI-ड्रिवन रिपोर्ट्स, एक्सक्लूसिव कंटेंट और सख्त टेस्टिंग सिस्टम है — जो खासकर टॉप IIT या इंटरनेशनल इंजीनियरिंग कॉलेज टारगेट करने वाले छात्रों के लिए डिजाइन किया गया है।


