- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड ने पहली बार आकाश स्टूडेंट एलुमनी पोर्टल को लॉन्च किया
- यह पोर्टल आकाश के भूतपूर्व छात्रों को संस्थान के साथ-साथ अध्यापकों तथा उनके सहपाठियों से जुड़ने में मदद करेगा
- पूर्व छात्र पंजीकरण के लिए alumni.aakash.ac.in पर लॉग-इन कर सकते हैं
नई दिल्ली. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले देश के अग्रणी संस्थान, आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL) ने आकाश क्लासरूम प्रोग्राम के सभी पूर्व छात्रों को संस्थान के साथ-साथ अध्यापकों तथा उनके सहपाठियों से जोड़ने के लिए पहली बार आकाश स्टूडेंट एलुमनी पोर्टल लॉन्च किया है।
यह पोर्टल देश और दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले पूर्व छात्रों के बीच संपर्क के असरदार माध्यम के रूप में काम करेगा। इस पोर्टल के जरिए, पूर्व छात्रों को आकाश इंस्टीट्यूट के बारे में नवीनतम समाचार और अपडेट प्राप्त होंगे, और इस तरह उन्हें शिक्षा जगत में होने वाली सभी प्रमुख घटनाओं की जानकारी प्राप्त होगी।
इस पोर्टल में जॉब सर्च विंडो जैसी कुछ विशेष सुविधाएं भी मौजूद हैं, जहां AESL की टीम संस्थान के भीतर नौकरी के अवसर से जुड़ी प्रासंगिक जानकारी साझा करेगी और इस तरह पूर्व छात्रों को अपने लिए उपयुक्त नौकरी के अवसरों का पता लगाने में मदद मिलेगी।
इसमें सर्च की सुविधा भी दी गई है, जिसके जरिए छात्रों को अपनी इच्छा के अनुरूप सूचनाओं को फ़िल्टर करने तथा वांछित स्थान, पदनाम के अनुसार अपने सहपाठियों की तलाश करने में मदद मिलेगी। इस तरह संस्थान के पूर्व छात्र एक-दूसरे के साथ संपर्क कर पाएंगे।
नए छात्रों के मन में भरोसा एवं आत्मविश्वास जगाने के लिए, आकाश के पूर्व छात्रों द्वारा हासिल की गई उत्साहजनक सफलता और उपलब्धियों की कहानियों को भी इस प्लेटफार्म पर प्रस्तुत किया जाएगा। इस पोर्टल पर वेबिनार, कॉन्क्लेव, डिस्कशन फोरम जैसे आगामी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे छात्र अपने सहपाठियों को भी इन कार्यक्रमों में आमंत्रित कर पाएंगे।
इस पोर्टल के जरिए एलुमनी मीट, एलुमनी वेबिनार, एलुमनी अवार्ड्स जैसे कई कार्यक्रमों का संचालन भी किया जाएगा, जो भविष्य में छात्रों, अध्यापकों तथा संस्थान के बीच लगातार संपर्क को सुनिश्चित करेगा।
आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL) के निदेशक एवं सीईओ, श्री आकाश चौधरी ने इस पोर्टल के शुभारंभ पर टिप्पणी करते हुए कहा: “आकाश स्टूडेंट एलुमनी पोर्टल दरअसल देश और दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले आकाश के उन सभी भूतपूर्व छात्रों के साथ नए सिरे से संपर्क स्थापित करने के सबसे बेहतर माध्यम के रूप में काम करेगा, जिन्होंने अपने करियर में ऊंचा मुकाम हासिल किया है।
इस पोर्टल से हमें उनकी सफलता की कहानियों को दिखाने में भी मदद मिलेगी तथा उनके समृद्ध अनुभव से हमारे वर्तमान छात्रों को सीखने और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। छात्रों, संस्थान और शिक्षकों के बीच का संबंध सबसे पवित्र एवं मधुर होता है, और यही संबंध छात्रों के साथ-साथ संस्थान के विकास में भी सहायक होता है। आने वाले समय में, आकाश एलुमनी पोर्टल निश्चित तौर पर एक मजबूत आकाश कम्युनिटी का निर्माण करेगा।”


