- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल) ने “आकाश नेशनल टैलेंट हंट एग्जाम (ANTHE) 2020” पर अपने नए टीवी कमर्शियल का लोकार्पण किया
01 दिसंबर. प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करने वाले देश के प्रमुख संस्थान – आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल) ने अपनी प्रमुख राष्ट्रीय छात्रवृत्ति परीक्षा – “आकाश नेशनल टैलेंट हंट एग्जाम (ANTHE 2020)” पर एक नया टेलीविजन विज्ञापन लांच किया है जो देश भर में प्रमुख चैनलों पर विभिन्न भाषाओं में प्रसारित किया जा रहा है।
इस अभियान की शुरुआत के जरिए, एईएसएल का उद्देश्य छात्रों को भारत भर के निजी क्षेत्र के सबसे बडी अखिल भारतीय परीक्षा ANTHE में नामांकित करने के लिए आमंत्रित करना है। इस परीक्षा के आधार पर योग्य छात्रों को 100% तक छात्रवृत्ति प्राप्त करने का अवसर मिलता है और उन्हें डॉक्टर और इंजीनियर बनने के अपने प्रयास को पूरा करने की दिशा में पहला कदम उठाने में मदद मिलती है। जो छात्र सातवीं कक्षा से लेकर बारहवीं कक्षा के बीच किसी कक्षा में पढ़ाई कर रहे हैं वे इस परीक्षा के लिए नामांकन करा सकते हैं।
इस टेलीविजन विज्ञापन का उद्देश्य ब्रांड को लेकर जागरूकता कायम करना और साथ ही साथ उपभोक्ताओं को आकर्षित करने के लिए रिटेल मार्केटिंग की सहायता करना है। इस विज्ञापन को छात्रों और अभिभावकों को ANTHE जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा आयोजित करने की अवधारणा के बारे में जागरूक करने के लिए बनाया गया है। इस टेलीविजन विज्ञापन के साथ– साथ देश भर में अखबारों में भी विज्ञापन प्रकाशित किया जाएगा।
40 और 20 सेकंड के संपादन में बने इस टेलीविजन विज्ञापन में इस साल की ANTHE पर प्रकाश डाला गया है। इसमें साथ ही साथ दुनिया भर में जारी कोविड महामारी की चुनौतियों और समस्याओं का समाधान बताया गया है। परीक्षा को ऑनलाइन आयोजित कराने से, छोटे शहरों और सामान्य शहरों के छात्रों को भी इसका हिस्सा बनने में मदद मिलेगी।
इस टेलीविजन विज्ञापन में दिखाया गया है कि एक युवक अन्य छात्रों को राष्ट्रीय छात्रवृत्ति परीक्षा में शामिल होने के महत्व को समझने के लिए प्रोत्साहित करता है। यह विज्ञापन इस बात पर केन्द्रित किया गया है कि जारी अनिश्चितताओं के बावजूद किसी भी व्यक्ति को सफलता के लिए प्रयास करने से पीछे नहीं हटना चाहिए और एईएसएल परीक्षा को सुचारू बनाने और उम्मीदवारों की परेशानी को दूर करने के लिए हर संभव कदम उठा रहा है।
आकाश कमर्शियल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल) के प्रबंध निदेशक, श्री आकाश चौधरी ने टीवी कमर्शियल के लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए कहा, “इस अभियान को टीवी के साथ-साथ डिजिटल चैनलों पर भी प्रसारित किया जाएगा, जो न केवल इसे एक व्यापक पहुंच प्रदान करेगा बल्कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर छात्रों से संवाद कायम करने में भी मदद करेगा। इसके प्रभाव को बढाने के लिए यह विज्ञापन इस बात पर भी केंद्रित है कि ANTHE को डिजिटल बनाने से कैसे छात्रों को कोविड -19 से संबंधित चुनौतियों को दूर करने में मदद मिलेगी और एईएसएल यह सुनिश्चित कर रहा है कि उम्मीदवारों और उनके सपनों के बीच कोई बाधा नहीं आनी चाहिए। ”


