- द पार्क इंदौर में पूर्वांचल फूड फेस्टिवल का आयोजन
- Shagun Sharma’s Next Big Move: Hoonur Talent Set to Headline Colors show ‘Queen’
- देश के परमवीर वीर अब्दुल हमीद की साहस और बलिदान से भरी कहानी अब सिनेमा के पर्दे पर
- इस त्योहारी मौसम में इन सेलिब्रिटी ज्वेलरी ब्रांड्स पर जरूर रखें नजर
- Celebrity-Backed Jewellery Brands to Add to Your Festive Wishlist
शो का कॉन्सेप्ट सुनते ही आमिर खान ने ख़ुशी-ख़ुशी दिया स्टार प्लस के अपकमिंग शो ‘तारे ज़मीन पर’ को अपना टाइटल !
दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए जल्द ही भारत के प्रमुख जीईसी स्टार प्लस पर सिंगिंग रियलिटी शो ‘तारे ज़मीन पर’ का प्रसारण होने वाला है। 2 नवंबर से शुरू होने वाले इस शो की सबसे ख़ास बात यह है कि इस शो का शीर्षक आमिर खान के साथ पंजीकृत (रजिस्टर्ड) था, लेकिन जब उन्होंने शो का कॉन्सेप्ट सुना, तो उन्होंने खुशी-खुशी इसका टाइटल ‘तारे ज़मीन पर’ चैनल को मुफ्त में सौप दिया।
प्रतिभागीयों को में जजेस के रूप में प्रतिभाशाली सिंगर – कम्पोज़र शंकर महादेवन से सीखने का मौका मिलेगा जबकि युवा सिंगर्स में टोनी कक्कड़ और जोनिता गांधी बच्चों का उत्साह बढ़ाएंगे।
‘तारे ज़मीन पर’ शो के टाइटल को लेकर अभिनेता आमिर खान का धन्यवाद करते हुए सिंगर – कम्पोज़र शंकर महादेवन ने कहा,” आमिर बहुत अच्छे हैं और हम उनके आभारी हैं क्योंकि इस शो के लिए ‘तारे ज़मीन पर’ यह सबसे उपयुक्त टाइटल है।
आपको बता दें की साल 2007 में आई बॉलीवुड फिल्म ‘तारे ज़मीन पर’ ने दर्शकों का खूब दिल जीता और समाज को बच्चों के प्रति एक नए तरीके से सोचने की दिशा दी। इस फिल्म के निर्माता- निर्देशन आमिर खान हैं, जिन्होंने इसमें चाइल्ड आर्टिस्ट दर्शील सफारी के साथ एक महत्वपूर्ण अभिनय भी किया। ऐसे में इसके राइट्स अभिनेता आमिर खान के पास थे, जिन्होंने शो का कॉन्सेप्ट सुनते ही ख़ुशी-ख़ुशी इसका टाइटल इस दिया।
ऐसे में सिंगिंग रियलिटी शो ‘तारे ज़मीन पर’ शो के ज़रिए नए और पुराने सिंगर्स के कॉम्बिनेशन के साथ दर्शकों को सिंगिंग का नया तड़का सुनने और देखने को मिलेगा, जिसके लिए दर्शक बहुत उत्सुक हैं।


