- Vikram Solar Brings Together Indore’s Renewable Energy Players at 'PowerConnect 2026'
- विक्रम सोलर का ‘पावरकनेक्ट 2026’ में इंदौर के रिन्यूएबल एनर्जी क्षेत्र से जुड़े लोगों को एक मंच पर लाया
- आकाशवाणी के ‘हेलो डॉक्टर’ में डॉ. ए.के. द्विवेदी ने श्रोताओं के सवालों का वैज्ञानिक तरीके से दिया समाधान
- Movies & Shows that bring the reality of hospital corridors to life
- Sidharth Malhotra On Finding Truth In The Supernatural World Of Vvaan
आमिर खान प्रोडक्शन ने मनाया 25 साल का जश्न। दंगल कुश्ती गुरु भी जश्न में हुए शामिल
मुंबई :: शनिवार देर रात मुंबई में आमिर खान प्रोडक्शन के 25 साल पूरे होने का जश्न मनाया गया। आमिर खान ने एक खास इवेंट इस मौके को सेलिब्रेट करने के लिए रखा था।
आमिर खान और उनके प्रोडक्शन हाउस, आमिर खान प्रोडक्शंस (AKP) ने अपनी ऑस्कर-नॉमिनेटेड फिल्म ‘लगान’ के साथ अपनी 25वीं वर्षगांठ (सिल्वर जुबली) का शानदार जश्न मनाया। इस मौके पर मुंबई में एक भव्य रीयूनियन पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें अर्जुन अवॉर्डी और जाने-माने कुश्ती कोच कृपाशंकर पटेल बिश्नोई भी शामिल हुए।
आमिर खान और कृपाशंकर का रिश्ता बेहद खास है। फिल्म ‘दंगल’ की शूटिंग के दौरान, कृपाशंकर ने ही आमिर खान को कुश्ती के दांव-पेंच सिखाए थे और उन्हें एक पहलवान का किरदार निभाने के लिए ट्रेनिंग दी थी। आमिर खान उनका बेहद सम्मान करते हैं। 25वीं वर्षगांठ के इस खास कार्यक्रम में भी आमिर खान ने अपने कुश्ती कोच के प्रति गहरा सम्मान व्यक्त किया। इस भव्य समारोह में बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने शिरकत की, और अभिनेता सलमान खान अपने नए बाल्ड (गंजे) लुक को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहे।
इस इवेंट में आमिर ने करीना को सराहा, वहीं करीना कपूर ने भी आमिर और फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ के बारे में एक किस्सा सुनाया। इसके अलावा इवेंट में कई दिवंगत और दिग्गज कलाकारों को ट्रिब्यूट भी दिया गया, ये सभी फिल्म ‘लगान’ से किसी न किसी तरह जुड़े थे।
इवेंट में दिया गया इन कलाकारों को ट्रिब्यूट
आमिर खान प्रोडक्शन के इस इवेंट में दिवंगत गायिका लता मंगेशकर, आशा भोसले और कॉस्ट्यूम डिजाइनर भानु अथैय्या, कोरियोग्राफर सरोज खान के अलावा जामू सुंगध, केपी सक्सेना, सीबी वाधवा, अमीन सयानी, नितिन चंद्रकांत देसाई जैसे कई कलाकारों को याद किया गया। इन सभी ने फिल्म ‘लगान’ में किसी न किसी तरह अपना योगदान दिया था।
जूही चावला ने आमिर खान को सराहा
आमिर खान प्रोडक्शन के 25 साल पूरे होने की खुशी में जूही चावला भी शामिल हुईं। एक्ट्रेस ने आमिर खान की खूब तारीफ की। आमिर के बारे में वह बोलीं, ‘आपने जो फिल्में बनाई हैं, वो कमाल हैं। हमें आप पर गर्व हैं।’ इस इवेंट में जूही चावला के अलावा स्टेज पर काजोल भी दिखाई दीं। वह भी आमिर खान को सपोर्ट करने इवेंट में पहुंची थीं।


