- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
ठग्स ऑफ हिंदुस्तान में आमिर खान का ‘फिरंगी’ अवतार !
यशराज फिल्म्स की “ठग्स ऑफ हिंदुस्तान” इस दिवाली अद्भुत विसुअल के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं जिसमें पहले कभी नहीं देखे एक्शन की भरमार होगी और यह इस साल दिवाली पर रिलीज होने वाली सबसे प्रतीक्षित फिल्म में से एक है। इस फिल्म में सर्व शक्तिशाली दुश्मन के साथ एक महाकाव्य लड़ाई भी देखने मिलेगी।
फ़िल्म की मार्केटिंग रणनीति को ध्यान में रखते हुए, इस मेगा-एक्शन फ़िल्म से हर रोज़ एक करैक्टर पोस्टर रिलीज किया जाएगा। वाईआरएफ ने आज ठग्स ऑफ हिंदुस्तान से आमिर खान के लुक का बहुप्रतीक्षित पोस्टर रिलीज कर दिया है।
फ़िल्म में आमिर ‘फ़िरंगी’ नामक किरदार में नज़र आएंगे और पहली बार भूरे रंग के बालों में दिखाई देंगे, कुल मिलाकर आमिर का यह लुक बेहद दिलचस्प है जिसने फ़िल्म के प्रति उत्साह बढ़ा दिया है। वह एक गधे पर सवारी करते हुए नज़र आएंगे है और आमिर के इस लुक से वह एक बेहद बुद्धिमान चरित्र प्रतीत होते है।
यशराज फिल्म्स की ठग्स ऑफ हिंदुस्तान बॉलीवुड की सबसे बड़ी रिलीज में से एक होगी। पहली बार भारतीय सिनेमा के दो सबसे बड़े किंवदंती अमिताभ बच्चन (जो फ़िल्म में भयंकर योद्धा खुदाबक्स की भूमिका निभा रहे है) और आमिर खान को एक साथ लाकर एक अविश्वसनीय कास्टिंग के साथ यह बॉलीवुड द्वारा निर्मित सबसे बड़ी फिल्म है। फ़िल्म में कैटरीना कैफ खूबसूरत कलाकार सुरैया और फातिमा साना शेख डैरेडविल जाफिरा के रूप में नज़र आएंगी।
इस दीवाली “ठग्स ऑफ हिंदुस्तान” बड़ी स्क्रीन पर एक रोमांचक, दृश्यमान आश्चर्यजनक सिनेमाई अनुभव के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है।
वाईआरएफ की मेगा एक्शन फ़िल्म “ठग्स ऑफ हिंदुस्तान” 8 नवंबर, राष्ट्रीय अवकाश पर रिलीज होने के लिए तैयार हैं।


