- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
ऐसर डे 2020: ऐसर के साथ ऊर्जा को महसूस करें और विशेष ऑफर का आनंद लें
एशिया पैसिफिक में सात देशों में एक साथ “ऐसर डे” ब्रांड इंवेंट का आयोजन। लेट्स फील द वाइब!
- ऐसर की ओर से पेश किए जा रहे ऑफर 1 से 10 अगस्त 2020 तक विशेष रुप से ऐसर मॉल और ऐसर ई-स्टोर से की गई खरीद पर वैध होंगी
- ऐसर रेंज के लैपटॉप्स खरीदने पर कन्ज्यूमर्स अतिरिक्त लाभ प्राप्त कर सकेंगे जैसे 2 साल की अतिरिक्त वॉरंटी, 1 साल एक्सीडेंटल डैमेज प्रोटेक्शन, ब्लूटूथ स्पीकर्स और एंटी-वायरस सॉफ्टवेयर
- चुनिंदा गेमिंग प्रॉडक्ट्स खरीदने पर यूज़र्स को पबजी और रेन्बो सिक्स सीज गोल्ड एडीशन गेम कोड भी बिल्कुल मुफ्त प्राप्त होंगे
बेंगलुरु। दुनिया के सबसे बड़े टेक्नोलॉजी ब्रांड्स में से एक ऐसर ने आज “ऐसर डे” कैम्पेन के वापस शुरू होने की घोषणा की, जो कंपनी का वार्षिक भव्य ग्लोबल प्रमोशनल इवेंट है और यह 1 अगस्त से 10 अगस्त, 2020 तक चलेगा।
ऑफर की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए ग्राहक विशेष रुप से ऐसर मॉल और ऐसर ई-स्टोर से प्रॉडक्टस खरीद सकते हैं। युवा पीढ़ी में ब्रांड की इमेज और वैल्यू बढ़ाने के लिए ऐसर इस कैम्पेन को एक साथ सात अन्य देशों में लॉन्च कर रहा है।
इस साल की थीम है “फील द वाइब” यानि “ऊर्जा को महसूस करें” जो सभी को एक शानदार, युवा, ट्रेन्डी और टेक्नोलॉजी कैम्पेन के ज़रिए ऐसर प्लेटफॉर्म से जोड़ने के अभिप्राय पर आधारित है।
युवाओं को वो कौनसी चीज़ आगे बढ़ाती है, इसकी गहरी जानकारी का इस्तेमाल कर इस कैम्पेन की संकल्पना तैयार की गई है। इस ऐसर डे पर ग्राहक कन्ज्यूमर नोटबुक्स, गेमिंग लैपटॉप्स और डेस्कटॉप्स के विभिन्न रेंज पर कई रोमांचक योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
आकर्षक योजना में दो साल की अतिरिक्त वॉरंटी, 1 साल का एक्सीडेंटल डैमेज प्रोटेक्शन, ब्लूटूथ स्पीकर्स और एंटी-वायरस सॉफ्टवेयर शामिल है। इसके अलावा चुनिंदा गेमिंग प्रॉडक्ट्स खरीदने वाले ग्राहकों को पबजी और रेन्बो सिक्स सीज गोल्ड एडीशन गेम कोड भी बिल्कुल मुफ्त प्राप्त होंगे।
इस खास अवसर पर प्रतिक्रिया देते हुए ऐसर इंडिया के चीफ बिज़नेस ऑफिसर सुधीर गोयल ने इस घोषणा के बारे में कहा, “ऐसर डे हमारा एशिया पैसिफिक में व्याप्त वार्षिक ब्रांड इवेंट है जो हमें हमारे ग्राहकों के साथ कई स्तरों पर करीब से जुड़ने के लिए एक प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराता है।
एक ग्राहक केंद्रित कंपनी होने के नाते, हम हमारे ग्राहकों के साथ जुड़ने और हमारे विभिन्न प्रॉडक्ट्स पर विशेष ऑफर की योजनाएँ लेकर आते हुए काफी उत्साहित और रोमांचित महसूस कर रहे हैं। ”
यह योजनाएँ ऐसर लैपटॉप्स की विभिन्न रेंज पर लागू हैं, जिससे ग्राहकों को उनके उद्देश्य और बजट के हिसाब से सबसे उपयुक्त प्रॉडक्ट प्राप्त हो सकें।


