- पार्वती से पू तक, नायरा एम. बनर्जी ने तय किया लंबा सफर: हर किरदार के साथ खुद को नए सिरे से गढ़ रही हैं अभिनेत्री
- From Parvati to Poo, Nyrraa M Banerji Has Come a Long Way: The Actress Continues to Reinvent Herself with Every Role
- Shakti Pumps Unveils 620 Wp Shakti On Roof Solar Modules at REI Expo 2026, Strengthens Integrated Clean Energy Portfolio
- Janhavi is young, but she is far from naïve. Where does she get the confidence to question people and established systems?
- Aditi Rao Hydari meets her comic side in Parivarik ManuRanjan
एक्टिंग दिल से निकलती है: अभिनंदन जिंदल
इंदौर, 20 जुलाई. एक्टिंग ऐसा हुनर है जिसे सिखाया नहीं जा सकता. एक्टिंग दिल से निकलती है. यह भगवान की देन होती है जिससे भगवान ने मुझे भी नवाजा है. एक्टिंग इंस्टीट्यूट केवल आपका मार्गदर्शन कर सकते हैं सिखा नहीं सकते.
यह कहना है अभिनेता अभिनंदन जिंदल का. शुक्रवार को वे शहर में थे. वे स्टार प्लस ते शो में साजन का किरदार निभा रहे हैं. उनके साथ अभिनेत्री कौशिकी राठौड़ भी थी. किरदार को लेकर उन्होंने बताया कि मैं मुख्य किरदार राधे के दोस्त का किरदार निभा रहा हूं. उसके बचपन से माता पिता नहीं है इसलिए राधे ही उसका सबकुछ है. वह जो करता है उसी के साथ करता है. समस्या में राह भी वही सुझाता है. थोड़ा शरारती भी है लेकिन उसकी मदद करता है.
अभिनंदन ने आगे बताया कि मैंने कभी सोचा नहीं था मैं एक्टर बनूंगा. मैं क्रिकेटर बनना चाहता था. मैंने राज्य स्तर तक क्रिकेट खेला है लेकिन एक चोट लग जाने के कारण मैं आगे नहीं खेल सका. चूंकि स्पोर्ट खेलता था इसलिए फिटनेस से प्यार था. मैं जिम जाता था और मैंने अच्छी बॉडी बना ली थी. जिम में ही एक परिचित ने मुझे मॉडलिंग करने को कहा. मैंने फिर मॉडलिंग की और कई मैगजीन में मेरी फोटी छपी. इन्हीं फोटो को देखकर मुझ मुंबई के एक प्रोडक्शन हाउस से फोन आया. वहां जाकर मैंने ऑडिशन दिया. ऑडिशन के बाद मुझे समझ आ गया कि मुझे एक्टिंग ही करना है. बस मैंने ऑडिशन देना शुरू किए और मुझे ऑफर मिल गए.
हर ऑडिशन देने जाता था
अभिनंदन ने कहा कि मेरा सफर आसान नहीं रहा. मैंने शो के लिए कई ऑडिशन दिये है. उन दिनों कोई ऑडिशन नहीं छोड़ता था इसलिए स्टूडियो वाले और कास्टिंग डायरेक्टर मुझे पहचानने लगे थे. ऑडिशन से भी बहुत कुछ सीखा. इतना जरूर कहूंगा कि आसानी से कुछ नहीं मिलता. बहुत मेहनत करना होती है. मेहनत से ही आपका भाग्य भी साथ देता है. अभिनंदन ने कहा कि मैं अपने आपको बांधना नहीं चाहता. एक वर्सेटाइल एक्टर बनना चाहता हूं.
बचपन से ही था एक्टिंग का शौक: कौशिकी
शो में गुड्डन का किरदार निभआ रही कौशिकी राठौड़ ने कहा कि मेरा किरदार एक ऐसी पत्नी का है, जो अपने पति साजन से काफी प्यार करती है. वह राधे और कृष्णा की मदद करती है. वह उन्हें अपना ही दोस्त समझती है और उनकी मदद करने के लिये हमेशा तैयार रहती है. मुझे गुड्डन का किरदार निभाने में मजा आ रहा है. कौशिकी ने आगे कहा कि मैं दिल्ली से हूं और बचपन से ही सोच लिया था एक्टिंग करना है. डांस का मुझे शौक था ही और थियेटर भी ज्वाइन कर लिया. थियेटर से मुझे एक्टिंग का बेसिक नॉलेज मिल गया. इसके बाद दिल्ली में ऑडिशन दिया और मुझे डीडी के शो मिल गये. आगे बढऩे के लिए मैंने मुंबई ऑकर ऑडिशन दिये और मुझे यह शो मिल गया. अभी मैं बीएससी कर रही हूं और सेट पर ही पढ़ाई करती हंूं. मैं फ्यूटर में बिलीव नहीं करती इसलिए अभी इस शो पर ही फोकस कर रही हूं.


