- अंजलि पाटिल और सेलैश रत्नकुमार की ‘सेल्वी’ का बुसान में डबल धमाका, दो अवॉर्ड्स पर जमाया कब्ज़ा!
- ‘ABCD 2’ के सालों बाद राघव जुयाल की रेमो डिसूज़ा के डांस यूनिवर्स में धमाकेदार वापसी, अब बनेंगे ‘एनी बॉडी कैन ड्रीम’ के लीड हीरो!
- HMR म्यूजिक लेकर आया ‘बरेली वाला झुमका’, आकृति अग्रवाल और डेब्यूटेंट अनिकेत राज की फ्रेश रोमांटिक जोड़ी ने जमाया रंग!
- मेडीबडी ने इंदौर में 600 लोगों की टीम वाले सेंटर के साथ अपना नेशनल हेल्थकेयर ऑपरेशन मजबूत किया
- MediBuddy strengthens national healthcare operations with 600-member Indore centre
ऐक्टिंग तो बस यूं ही हो गई और अब मुझे यह अच्छा लग रहा है- सना सईद
स्टारप्लस के नये शो ‘दिव्य दृष्टि’ में दो बहनों दिव्या और दृष्टि की कहानी दिखाई गई है। इसमें एक बहन भविष्य देख सकती है और दूसरी उसे बदल सकती है। इस शो के बेहतरीन कलाकार, इसका कमाल का कंटेंट और कहानी में अप्रत्याशित ट्विस्ट और टर्न दर्शकों को बांध रहा है।
क्या आपको पता है कि इस शो में दृष्टि की भूमिका निभा रहीं सना सईद इस प्रोफेशन में आने से पहले दरअसल एक मार्केटिंग प्रोफेशनल थीं और जब उनसे पूछा गया कि वे अभिनय की दुनिया में कैसे आ गयीं तो उन्होंने तुरंत ही जवाब दिया, ‘‘बचपन में मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं यही करना चाहती थी। मेरा हमेशा से यही मानना रहा है कि समय के साथ आगे बढ़ते रहो, लेकिन अभिनय तो बस हो गया और अब मुझे यह बहुत पसंद आ रहा है।
मेरे साथ काम करने वाले एक साथी ने बताया था कि मुझे ऐक्टिंग में हाथ आजमाना चाहिये और उसके बाद मैंने ऑडिशन दिया और कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अब ऐक्टिंग मेरे जिंदगी का हिस्सा बन गया है और मैं जो कर रही हूं उसमें मुझे बहुत मजा आ रहा है।
मुझे तो सेट पर आने और काम करने का इंतजार रहता है। इसलिये, मुझे इस बात की खुशी है कि मुझे वह चीज मिली जिसके लिये मैं बनी थी।’’


