- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
एक्टर और सोशल मीडिया स्टार, खूबसूरत देबिना बनर्जी को 27वें सोल लॉयंस गोल्ड अवॉर्ड 2021 में नवाज़ा गया ‘सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर’ अवॉर्ड से
आज की तारीख में सोशल मीडिया का उपयोग करने वालो की कमी नहीं हैं। अपने फैंस से बात करने से लेकर उनके साथ इंफॉर्मेटिव वीडियोज़ बनाने और दुनियाभर के लोगों से कनेक्ट करने तक सोशल मीडिया वह टूल है, जिसे कम्युनिकेशन के क्षेत्र में सबसे अधिक उपयोग किया जाता हैं। हमारे बीच ऐसे बहुत एक्टर्स हैं, जो इस टूल का निरंतर उपयोग करते हैं और उन्हीं में से एक चेहरा हैं देबिना बनर्जी। देबिना एक बहुत बड़ी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं और उनके यूट्यूब, फेसबुक और इंस्टाग्राम पेजेस पर उनके नाम बहुत सारे वायरल और ट्रेन्डिंग वीडियोज़ हैं।
हालाँकि, जो सबसे प्रभावशाली है वह यह है कि वे अपना सोशल मीडिया परोपकारी कार्यों के लिए उपयोग करती हैं। वे फैशन इंडस्ट्री को समर्थन देने के लिए छोटे लेबल, डिजाइनर्स आदि की मदद करने के लिए एक अनूठी पहल के साथ आईं, और यही नहीं, देबिना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए लोगों को हॉस्पिटल बेड्स और दवाइयाँ उपलब्ध कराईं और उन लोगों की भी सहायता की, जिन्होंने इस वैश्विक महामारी में अपने परिजनों को खोया है।
इसलिए यह सुनना स्वाभाविक है कि देबिना बनर्जी को 27वें सोल लॉयंस गोल्ड अवॉर्ड 2021 में ‘सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया, जो उन्हें महाराष्ट्र के माननीय राज्यपाल- भगत सिंह कोश्यारी द्वारा मंगलवार को राजभवन में आयोजित एक कार्यक्रम में दिया गया। एक्टर्स और पॉलिटिशंस की मौजूदगी वाला यह इवेंट में आर्मी ऑफिशियल्स, बड़ी-बड़ी हस्तियाँ और फिल्म इंडस्ट्री के चुनिंदा लोगों द्वारा अटेंड किया गया।
इस इवेंट क़े बारे में बात करते हुए देबिना कहती हैं, “मुझे यह सम्मान देने के लिए मैं सभी का शुक्रिया अदा करती हूँ। मैं अपने सोशल मीडिया परिवार को धन्यवाद देती हूँ, जो मेरे साथ हमेशा खड़े हैं और हम उनके लिए। आपके फॉलोअर्स आपका परिवार होते हैं और मैं खुशकिस्मत हूँ कि मुझे दुनिया के अलग-अलग कोने से फॉलोअर्स मिले हैं, जो हमेशा ही मदद करने को तैयार रहते हैं। मुझे इस अवॉर्ड से सम्मानित करने के लिए मैं जूरी का धन्यवाद् करती हूँ।”
कुल मिलाकर, 2021 के सोशल मीडिया स्टार के लिए वास्तव में यह एक योग्य पुरस्कार है।


