- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
अभिनेता डीनो मोरिया ने बताया कि ब्लैक पैंथर्स से मिली प्रेरणा ने किस प्रकार उन्हें डिज़्नी+ हॉटस्टार स्पेशल के द एंपायर में अपना किरदार निभाने में मदद की
मिताक्षरा कुमार द्वारा निर्देशित एवं भवानी अय्यर की कहानी की रूपांतरण, द एंपायर डिज़्नी+ हॉटस्टार के सभी नए व मौजूदा उपभोक्ताओं के लिए स्ट्रीम हो रही है
एलेक्स रदरफोर्ड द्वारा लिखित एंपायर ऑफ द मोगुलःरेडर्स फ्रॉम द नॉर्थ के पन्नों से निकली यह कहानी एक युवा राजा की है, जिसके सामने असंभव चुनौतियां खड़ी हो जाती हैं। विध्वंसक सेना एवं निर्दयी शत्रु उसकी नियति, सिंहासन एवं जीवन को खतरे में डाल देते हैं। भारत के सबसे बड़े वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स में से एक, डिज़्नी+ हॉटस्टार ने एम्मे एंटरटेनमेंट के बेहतरीन फिल्मनिर्माता निखिल अडवाणी के साथ गठबंधन किया है, जिसके तहत यह भारत में निर्मित अब तक का सबसे बड़ा शो, द एंपायर प्रस्तुत कर रहा है, जो एक योद्धा के राजा बनने की काल्पनिक कहानी दिखाता है। भारत की सर्वश्रेष्ठ प्रतिभा, भव्य विज़्युअल्स एवं दिलचस्प कहानी का बेजोड़ समावेश करने वाली यह बहुप्रतीक्षित सीरीज़ हॉटस्टार स्पेशल्स प्रेज़ेंट्स द एंपायर डिज़्नी+ हॉटस्टार के सदस्यों के लिए स्ट्रीम हो रही है
विरोधी नायक, शबानी खान का किरदार निभाने के लिए खुद को कैसे तैयार किया, इस बारे में डीनो मोरिया ने कहा, ‘‘मैंने पिछले कुछ सालों में कुछ नया सीखने का प्रयास किया और इस किरदार को एक जानवर से जोड़ा। हमने शबानी खान को ब्लैक पैंथर से जोड़ा और मैंने इसके लिए ब्लैक पैंथर के कई वीडियो देखे। मैंने उसके मूवमेंट्स, उनके रहने का तरीका, उनके शिकार करने का तरीका देखा। इससे आपके गेम, आपके वॉक करने आपके बातचीत करने और उनकी चालाकी तथा आवाज में हल्की की गड़गड़ाहट लाने में मदद मिली। मैं एक ‘स्विच ऑन-स्विच ऑफ’ अभिनेता हूँ। मैं अपने किरदार में पूरी तरह से अपने दांत गड़ा देता हूँ। लेकिन शूट करने के दौरान आपमें कुछ आदतें पैदा हो जाती हैं, जो आपके साथ बनी रहती हैं क्योंकि वो दिलचस्प और उत्तम होती हैं।’’


