- डाबर आंवला हेयर ऑयल ने रक्षाबंधन पर आवेज़ दरबार और आनम दरबार के साथ मनाया ‘मज़बूत’ भाई-बहन के रिश्ते का जश्न
- In the Season of Love, Prem Keetanu Invites You to Rise in Love with Kaho Toh Song, Sung by Armaan Malik Amid a Smooth Fusion of Contemporary Instruments and Qawwali Sufiyana - Song Out Now on Zee Music Company’s YouTube Channel & All Streaming Platforms
- Two Sidharth Malhotras In Vvaan? The Actor’s Contrasting Avatars Spark A Bigger Mystery
- Sidharth Malhotra Enters Vvaan, But What Happens To Him Inside The Forbidden Forest?
- Anjana Sukhani Voices Concern Amid the Tragedy of Nepal Flash Floods
अभिनेता इमरान हाश्मी ने इस बात की पुष्टि की है की वे अब अदिवि सेष की फिल्म जी2 का हिस्सा बन रहे हैं।
टाइगर ३ में अपने दमदार प्रदर्शन से लोगों का दिल जीत चुके इमरान हाश्मी अब इस स्पाई थ्रिलर में नज़र आएंगे। आप को बता दें की गुडाचरी की सफलता के बाद अब जी 2 में इमरान और अदिवि की दमदार जोड़ी दर्शको को एंटरटेन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। फिल्म के पहले लुक ने पहले ही लोगों का दिल जीत लिया है, जिससे आगे क्या होने वाला है, इसकी प्रत्याशा बढ़ गई है।
मैं बेहद खुश हूँ कि इमरान हासमी जी २ का हिस्सा बने हैं, निश्चितरूप से उनकी यह एंट्री फिल्म में एक नया मोड़ लेकर आएगी। “
इमरान हाश्मी कहते हैं कि , “जी2 के कलाकारों को जॉइन करना वास्तव में रोमांचकारी है। स्क्रिप्ट आकर्षक है, और मैं इस जासूसी थ्रिलर का हिस्सा बनने के लिए उत्सुक हूं।”
दूसरी ओर, अभिषेक अग्रवाल कहते हैं कि, “जी2 के लिए इमरान का इस फिल्म में शामिल होना बेहद ख़ुशी की बात है । उनका दमदार किरदार निश्चितरूप से फिल्म में जान भर देगा। उनके इस जासूसी फ्रेंचाइजी फिल्म में शामिल होने से फिल्म और भी रोमांचकारी रूप लेगी।
फिल्म का निर्माण टीजी विश्व प्रसाद और अभिषेक अग्रवाल द्वारा किया गया है, पीपल मीडिया फैक्ट्री, अभिषेक अग्रवाल आर्ट्स और एके एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म को विनय कुमार सिरिगिनेडी निर्देशित कर रहे हैं। इस फिल्म में अदिवि सेष, इमरान हाश्मी , और बनिता संधू नज़र आएँगी।


