- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
अभिनेता गौरव चोपड़ा ने ‘गदर 2’ के लिए जीता पुरस्कार, ‘राणा नायडू’ के बाद एक बार फिर अपने आप को साबित किया !
गौरव चोपड़ा भारतीय मनोरंजन उद्योग में सबसे आकर्षक अभिनेताओं में से एक हैं। चुनोतीपूर्ण भूमिकाओं को और सकारात्मक रवैये को अपनाने के चलते उन्होंने उद्योग में अपनी महत्वपूर्ण जगह बनाई है। जब भी गौरव को सफलता मिली है, तो इसने हर बार उनको और अधिक साहसिक कदम उठाने की और अपने अंदर के कलाकार को चुनौती देने के लिए प्रेरणा दी है। वह कभी भी नई तरह की भूमिकाओं की अपनाने से नहीं कतराते और दर्शकों ने उन्हें हमेशा स्वीकार किया है।
अगर हम कोविड-19 महामारी के बाद गौरव के करियर ग्राफ के बारे में बात करें तो यह काफी अच्छा रहा है। ‘बच्चन पांडे’, ‘राणा नायडू’ और ‘गदर 2’ जैसी फिल्मों में अपने रोल से, उन्होंने वास्तव में दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया प्राप्त करने की हैट्रिक बना दी है। जहां तक उनको मिलने वालें पुरस्कारों की बात है तो ऐसा लगता है जैसे भगवान गौरव के लिए एक के बाद एक पुरस्कारों की बारिश करने के मूड में हैं। राणा नायडू में प्रिंस की भूमिका के लिए दो विशेष पुरस्कार जीतने के बाद, गौरव को अब गदर 2 के लिए एक और पुरस्कार मिला है। उन्होंने प्रतिष्ठित मिड-डे इंडिया इन्फ्लुएंसर अवार्ड्स 2023 में ‘गदर 2’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता’ का पुरस्कार जीता। और उन्हें मंच पर ऑस्कर विजेता साउंड डिजाइनर रेसुल पुकुट्टी, वर्दा खान एस. नाडियाडवाला और निर्माता विनोद बच्चन द्वारा सम्मानित किया गया। ब्लेक कपड़ों में आकर्षक अंदाज में उपस्थित गौरव को सम्मान स्वीकार करते समय काफी खुश देखा गया।
खुदकों मिले इस सम्मान के बारे में गौरव चोपड़ा कहते हैं, “पुरस्कार हमेशा विशेष होते हैं और यह आपको कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित करते हैं। अभिनय जैसे पेशे में कलाकार की मेहनत और प्रयास को सराहना करने के लिए ऐसे एवॉर्ड काफी महत्वपूर्ण है। यह आपको महसूस कराता है कि लोग आपकी कड़ी मेहनत और हटके किरदारों पर ध्यान दे रहे हैं। चुनोतीपूर्ण रोल को अपनाने के बारे में बात करू तो, मैं बहुत स्पष्ट था कि कोविड-19 के बाद, मैं वह काम करना चाहता हूं जो मैंने कभी नहीं किया है। इसलिए, मैंने तय किया था कि मैं कोई संकोच नहीं करूंगा और खुद को पूरी तरह से अपने निर्देशक के सामने समर्पित कर दूंगा।
मैंने अपने करियर में अपने सभी प्रोजेक्ट्स में ऐसा किया है। जहां तक कोविड-19 के बाद के मेरे अभिनय के सफर का सवाल है, तो यह मुझे पहचान दिलाने में अच्छा रहा है। पहले राणा नायडू के लिए दो पुरस्कार पाकर मैं अभिभूत था और अब गदर 2 के लिए, यह बेहद खास है। एक 1971 के सेना अधिकारी की भूमिका निभाना काफी चुनोतीपूर्ण था। मैं पहले ही इस रोल को निभाने के लिए मेरे ध्वरा की गई तैयारी के बारे में बात कर चुका हूँ। मुझे बस इस बात की ख़ुशी है कि मैंने वास्तव में इसे सही तरीके से किया। मेरे किरदार को इतना लोकप्रिय बनाने और मुझे पसंद करने केलिए मेरे दर्शकों को धन्यवाद। आगे और भी बेहतर काम करने की संभावना है।”


