- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
एक्टर करन आनंद ने परेश रावल की इस विचारधारा का किया समर्थन।
हाल ही में गलवान घाटी में चीन और भारत के बीच हुई हिंसक झड़प में देश की सेना के 20 जवान शहीद हो गए। देशवासियों ने देश के वीर सपूतों को अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी । हमारे बॉलीवुड जगत की कई जानी -मानी हस्तियों ने भी वीरों की शहादत और वीरता का सम्मान किया है।
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता परेश रावल फिल्मो में अपनी एक्टिंग के साथ ही अकसर समसामयिक मुद्दों पर अपने विचारो के लिए जाने जाते है। परेश रावल ने कहा कि एक्टर्स को एंटरटेनर और आर्मी तथा पुलिस को रियल हीरो का दर्जा दिया जाए। जिसका समर्थन बॉलीवुड एक्टर करन आनंद करते हुए अपने विचार रखे।
बॉलीवुड एक्टर करन आनंद ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से अपने विचार को प्रदर्शित करते हुए कहा “अभी जो परिस्थियाँ चल रही है , जिसमे इंडिया-चाइना फाइट ,कोरोना महामारी ,फिल्म इंडस्ट्री में अचानक हुई मौत और भी बहुत कुछ। जिसने मुझे इस बात को सोचने पर मज़बूर कर दिया है कि हम कलाकार तो सिर्फ एक किरदार को निभाते है ,अपने विचारों को सोशल मीडिया पर साँझा करते है जो इतनी चर्चा बन जाती है हमें हीरो की संज्ञा दी जाने लगती है ।
जबकि बॉर्डर पर बैठा हुआ सैनिक ,जो अपनों की परवाह किए बिना देश की सेवा में तैनात है,कोरोना महामारी से लोगो की जान बचाते डॉक्टर , पुलिसकर्मी,साफ-सफाई कर्मचारी जैसे लोग असली हीरो होते है। जिनके बलिदान को हर कोई जल्द ही भूल जाता है। मुझे ऐसा लगता है कि हम तो सिर्फ एक आर्टिस्ट है जो रियल लाइफ हीरो को अपनी कला के माध्यम से आप तक पहुंचाते है।
अभी हमारे बहुत सीनियर एक्टर परेश रावल जी ने भी कहा था कि ‘हम एंटरटेनर हैं ‘और मैं उनकी इस बात से पूरी तरह सहमत हूँ कि हम सोसाइटी के हीरो नहीं है ,सिर्फ एक एंटरटेनर हैं। हम में बहुत सारी खामिया है ,नेगेटिविटी है। इसके बाद भी समाज हमें हीरो मान रहा है तो देश के लिए यह एक बहुत बड़ी विडंबना वाली बात है।
अभी हाल ही हुई इंडिया चाइना मुठभेड़ में भारतीय जवानो ने निहत्ते होते हुए भी अपने शौर्य का प्रदर्शन किया , जिसे प्रसंशा और सम्मान मिलना चाहिए। शहीदों के देश के लिए बलिदान को सम्मान मिलना चाहिए , क्योकि असली हीरो तो देश के रक्षक हमारे भारतीय सैनिक ही है।”
https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=1611865172323139&id=279430668899936
अभिनेता करन आनंद ने ,’गुंडे’ , ‘किक’ , ‘कैलेंडर गर्ल्स’, ‘बेबी’ जैसे कई बॉलीवुड फिल्म्स में काम करके अपनी पहचान बनाई हैं। ‘किक’ मूवी में उनके द्वारा किए गए एक्शन सीन्स को प्रसंशको का काफी प्यार मिला था। लेकिन असल में उन्हें पहचान फ़िल्म ‘बेबी’ में निभाए गए उनके किरदार से मिली।
हाल ही में उन्होंने मधुर भंडारकर की फ़िल्म ‘कैलेंडर गर्ल्स’ में कैमियो रोल किया था। अपनी सफलता के बाद, उन्हें कई प्रस्ताव मिले हैं। जिनको लेकर वे विचार कर रहे है और बहुत जल्द लॉकडाउन के ख़त्म होते ही वे अपनी आने वाली योजनाओं की घोषणा करेंगे।


