- CBM India Launches Three-Year Initiative to Train 240 Grassroots Rehabilitation Workers
- Shakti Pumps Brings Made-in-India Solar and Pumping Solutions to the Global Stage at Big 5 Global 2026
- टाईरन ट्रैवल मार्केटिंग ने मल्टी-सिटी ट्रेड रोडशो के साथ पूरे भारत में रॉयल कैरेबियन इंटरनेशनल का विस्तार किया
- TIRUN Travel Marketing Takes Royal Caribbean International Across India With Multi-City Trade Roadshows
- रेज फाइनेंशियल सर्विसेज ने लॉन्च किया ट्रेडिंगचार्ट्स: भारतीय ट्रेडर्स और निवेशकों के लिए नए सिरे से तैयार एआई आधारित चार्टिंग प्लेटफॉर्म
अभिनेता मनीष पॉल बच्चों के लिए लाये है दिलचस्प साइंस ट्रिक
कोविड 19 ने हमारे देश में एक भयंकर स्थिति बना दी है , पूरे वर्ल्ड में इस ने हजारों लोगों की जान ले ली और भारत मे भी कुछ जाने गयी है और हजारों प्रभावित हुए हैं। पूरा देश लॉकडाउन में फंस गया है और सभी काम थम हुए है।
इस समय सभी बच्चे अपने अपने घर से ही पढ़ाई कर रहे है। बच्चों का भी बाहर निकना बंद है, तो ऐसे में मनीष इन सभी बच्चों के लिए कुछ मजेदार सायन्स ट्रिक्स लेकर आए है जो कि बच्चे भी अपने घरों में कर सकते है।
मनीष पॉल भी अपने घर में अपने बच्चों को भी मजेदार सायन्स ट्रिक्स से अवगत करा रहे है साथ ही वह सभी बच्चों को यह सायन्स ट्रिक्स करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे है ।
मनीष को सारे बच्चे वैसे भी पसंद करते है ,क्योंकि वे एक होस्ट के तौर पर सायन्स ऑफ स्टुपिड नामक शो करते है , जिसमे सायन्स का बहुत ज्ञान साझा किया जाता है , यह शो सिर्फ बच्चों में ही नही तो युवकों में भी लोकप्रिय है।
इस शो के दरम्यान मनीष ने कई ट्रिक्स सीखी है और अब वे इस लॉकडाउन में बच्चों को सिखाने के लिए यह ट्रिक्स अपने सोशल मिडिया पर साझा कर रहे है । हालही में मनीष ने एक ट्रिक साझा की है जिसमें सही बैलेंस और गुरुत्वाकर्षण के बारे में सिख मिलती है।
इस सायन्स ट्रिक में वे एक अंडे को पानी से भरे ग्लास में गिराते हुए नजर आरहे है , यह सायन्स ट्रिक वाकय की अच्छी है और इसे कोई भी कर सकता है।
मनीष पॉल, जो की सारेगामापा लिल चैंप्स के मेजबान हैं, और कभी भी हमारा दिल जीतने में नाकाम नही रहे हैं , हमें उम्मीद है कि वे आगे भी ऐसा करते रहेंगे


