- अंजलि पाटिल और सेलैश रत्नकुमार की ‘सेल्वी’ का बुसान में डबल धमाका, दो अवॉर्ड्स पर जमाया कब्ज़ा!
- ‘ABCD 2’ के सालों बाद राघव जुयाल की रेमो डिसूज़ा के डांस यूनिवर्स में धमाकेदार वापसी, अब बनेंगे ‘एनी बॉडी कैन ड्रीम’ के लीड हीरो!
- HMR म्यूजिक लेकर आया ‘बरेली वाला झुमका’, आकृति अग्रवाल और डेब्यूटेंट अनिकेत राज की फ्रेश रोमांटिक जोड़ी ने जमाया रंग!
- मेडीबडी ने इंदौर में 600 लोगों की टीम वाले सेंटर के साथ अपना नेशनल हेल्थकेयर ऑपरेशन मजबूत किया
- MediBuddy strengthens national healthcare operations with 600-member Indore centre
अभिनेता मनीष पॉल 10 जुलाई से सारेगामापा शूट शुरू करेंगे
हम सभी जानते हैं कि कोरोना संकट से काम कैसे रुका है, लेकिन सौभाग्य से अनलॉक प्रक्रिया शुरू हुई है जिसके बाद शूट फिर से शुरू हो रहा है और हम राहत की सांस ले रहे हैं।
अभिनेता और होस्ट मनीष पॉल 10 जुलाई से अपने सारेगामापा की शूटिंग शुरू कर रहे हैं जिसके चलते मनीष पॉल का स्टेज पर जादुई प्रदर्शन और मस्ती देखने के लिए हम काफी रोमांचित हैं।
मनीष ने बताया ” मैं 100 दिन घर के अंदर रहने के बाद शूटिंग फिर से शुरू करने के लिए बेहद उत्साहित हूं और मैं इतने लंबे समय के बाद एक मस्ती से भरे एपिसोड की शूटिंग के लिए उत्सुक हूं। वर्तमान परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए हम सेट पर भी सोशल डिस्टनसिंग का पालन करेंगे और शूटिंग पर पर सभी आवश्यक सावधानियां बरतेंगे। ”
प्रतिभाशाली आगामी गायकों के टैलेंट को देखने और इस कठिन घड़ी के बीच दर्शकों का मनोरंजन करते रहने के लिए यह मजेदार होने वाला है। इस तथ्य से अधिक रोमांचक कुछ भी नहीं है कि हमें मनीष खूब मनोरंजन करते हुए दिखाई देंगे और वे हँसी और खुशी को अपने घरों में लाएंगे और अपने मजेदार अंदाज तथा उत्कृष्ट वन लाइनर एवं पंच के साथ एक व्यापक मुस्कान लाएंगे।


