- नई अनुमति और संशोधित पार्किंग लेआउट के साथ जारी रहेगा ‘ढोली तारा 5.0’, सुरक्षा व सुविधाओं पर विशेष जोर
- “I Feel Really Proud to Be Part of Something That Could Make a Difference to India”: Varun Dhawan on His Investment in Better Nutrition
- Mrunal Thakur gets roped in as the brand ambassador for NuHome!
- Heists, High-Speed Chases, Unbreakable Friendships, and a Criminal Startup: Prime Video Unveils the Trailer of Chaar Yaar, an Exciting Crime Drama Set in Mumbai in the Early 2000s
- Kon Yashwant Pansare? Review: An Engaging Marathi Courtroom Drama Elevated by Strong Performances
अभिनेता मोहित मलिक ने अपकमिंग शो ‘लॉकडाउन की लव स्टोरी’ के लिए सीखी इलहाबादी बोली!
स्टार प्लस दर्शकों के लिए एक लव स्टोरी लेकर आ रहा है, जिसमें रोमांस के स्वाद के साथ ड्रामे का तड़का दिया हुआ है। चैनल ने अपने नए स्पेस में मस्ती भरे और हल्के-फुल्के अंदाज में रोमांस को एक नई जगह दी है। ‘लॉकडाउन की लव स्टोरी’ इस सोमवार, 31 अगस्त को शाम 7 बजे दर्शकों के लिए प्रीमियर किया जाएगा।
प्रयागराज पर आधारित यह शो दो लवबर्ड्स ध्रुव (मोहित मलिक द्वारा निभाया गया किरदार) और सोनम (सना सैयद द्वारा निभाया गया किरदार) की लुभावनी केमिस्ट्री को सामने लाएगा जो एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं।
अपनी पिछले कई प्रोजेक्ट्स में बहुमुखी भूमिकाएं निभाकर कइयों का दिल जीतने वाले, प्रतिभाशाली अभिनेता मोहित मलिक अपने ध्रुव के किरदार को और भी प्रभावी बनाने के लिए अपनी बोली और इस किरदार के लिए उचित मात्रा में प्रयास करके वह इसे आकार देने की दिशा में काम कर रहे हैं।
अपने नए शो के लिए काम करने के दौरान अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए मोहित मलिक कहते हैं, “इलहाबादी मेरे लिए कोई नई बोली नहीं थी। मैं इसके बारे में जानता था, लेकिन मैंने बारीकियों को सीखने का फैसला किया और उसके लिए एक पूरी समझ हासिल करने का फैसला किया। शो में मेरा किरदार इलहाबादी बोली बोलता है क्योंकि वह प्रयागराज में बसा हुआ है।
जब यह भूमिका मुझे ऑफर की गई थी, तो हम लॉकडाउन फेज में थे और मैंने उस समय का उपयोग इस विशेष बोली पर अपनी पकड़ बनाने के लिए किया। यहां तक कि जब मैं अपने स्क्रिप्ट राइटर्स के साथ वर्कशॉप्स अटेंड करता था, तो मैं उनके साथ ज्यादा समय बीताता था ताकि मैं उनके साथ बोली / भाषा के स्वर और टोन को बेहतर तरीके से समझ सकूँ।
रिहर्सल के दौरान बहुत बार, मैं लेखकों के साथ मिलकर यह पता कर पाने में सक्षम था। जब भी हमें लगता था कि इसकी जरूरत है तो हम कोशिश करते थे और डायलॉग्स को टटोलते थे ताकि सार को ओवरबोर्ड किए बिना लोगों तक पहुंचा दिया जाए।”
खैर, फैन्स मोहित को इस नए अवतार में देखने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।
इस शो में कई लोकप्रिय कलाकार हैं जैसे विजय त्यागी, जयति भाटिया, दीपिका उपाध्याय, आशुतोष तिवारी, राकेश कुकरेती, कशिश दुग्गल, अनन्या खरे और नाज़िया हसन अहम् किरदारों में नज़र आएँगे। चूंकि ये सभी अभिनेता छोटे पर्दे पर वापस लौटने के लिए तैयार हैं, इसलिए यह देखना भी दिलचस्प होगा कि कहानी किस तरह दर्शकों के दिलों में उतरेगी और उनका दिल जीतेगी।


