- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
अभिनेता नील भट्ट ने शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ अपने किरदार से जुड़ी तैयारियों को लेकर बताई कुछ ख़ास बातें
भारत के प्रमुख हिंदी जीईसी, स्टार प्लस अपने नए फिक्शन शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ की पेशकश के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। नील भट्ट (विराट चव्हाण), ऐश्वर्या शर्मा (पत्रलेखा), और आयशा सिंह (सई) मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएँगे। यह शो एक आईपीएस अधिकारी के जीवन पर आधारित एक मनोरंजक त्रिकोणीय प्रेम कहानी है जो कर्तव्य और प्यार के बीच जुंझ रहा है।
इससे पहले भी नील भट्ट को स्टार प्लस के लोकप्रिय शो ‘दीया और बाती हम’ और एक अन्य शो में एक आईपीएस अधिकारी की भूमिका निभाते हुए देखा गया था। नील भट्ट एक बार फिर तीसरी बार अपने आगामी शो में आईपीएस अधिकारी की भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने आईपीएस अधिकारी के किरदार को अबतक इतने अच्छे से निभाया है कि शहर में अब यह चर्चा का विषय बना हुआ है साथ ही पिछले हफ्ते शो का प्रोमो लॉन्च होने के बाद से ही निर्माताओं को एक शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है।
अपने किरदार के बारे में बताते हुए नील ने बताया कि किस प्रकार उन्होंने आईपीएस अधिकारी की भूमिका के लिए अपनी तैयारियाँ की। उन्होंने कहा,”मैं स्क्रीन पर तीसरी बार एक अधिकारी की भूमिका निभा रहा हूं, लेकिन वह तीनों किरदार बहुत अलग थे और भूमिका भी अलग थी।
इस शो के लिए मुझे विभिन्न आवश्यकताओं को पूरा करना पड़ा, विराट चौहान के इस विशेष किरदार के लिए एक संतुलन आवश्यक है और इसके लिए पूरी तरह से एक अलग तैयारी की है। उसे अभी तक मजबूत होना है, एक पतली रेखा है, जिसे मुझे बनाकर चलना है।
मैं हर सीन के बाद एक नए विराट की खोज कर रहा हूँ। वह वास्तव में एक बहुआयामी किरदार है। पूर्व और वर्तमान रियल लाइफ आईपीएस अधिकारी मुझे आज भी प्रेरित करते हैं जब मैं इस शो के लिए तैयारी करता हूँ। मुझे आशा है कि मैं एक बार फिर अपनी इस नई जर्नी में दर्शकोंके दिलों को जीतने में कामयाब होऊंगा।”
कॉकरो और शाइका एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित, इस शो का प्रीमियर सोमवार,5 अक्टूबर को रात 8 बजे होगा। शो में किशोरीशहाणे, संजय नार्वेकर, मिलिंद पाठक, और शैलेश दातार जैसे प्रतिभाशाली कलाकारों की एक लोकप्रिय विस्तारित स्टार कास्ट को निर्णायक भूमिकाएं निभाते हुए देखा जाएगा।


