- नई अनुमति और संशोधित पार्किंग लेआउट के साथ जारी रहेगा ‘ढोली तारा 5.0’, सुरक्षा व सुविधाओं पर विशेष जोर
- “I Feel Really Proud to Be Part of Something That Could Make a Difference to India”: Varun Dhawan on His Investment in Better Nutrition
- Mrunal Thakur gets roped in as the brand ambassador for NuHome!
- Heists, High-Speed Chases, Unbreakable Friendships, and a Criminal Startup: Prime Video Unveils the Trailer of Chaar Yaar, an Exciting Crime Drama Set in Mumbai in the Early 2000s
- Kon Yashwant Pansare? Review: An Engaging Marathi Courtroom Drama Elevated by Strong Performances
अभिनेता सोहम शाह सुनाएंगे भारत की दंत कथाएं, शुरुआत की विक्रम बेताल की कथा से
अभिनेता सोहम शाह ने हालही में अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया था , उस वीडियो में वे मेडिटेशन करते हुए नजर आए थे । कुछ दिन पहले सोहम ने एक प्रेरणा दायीं कविता लहरों से डर कर नौका पार नहीं होती ,कोशिश करने वालों की हार नहीं होती साझा की थी , वे इस कविता के द्वारे सभी का हौसला बढ़ाने काम कर कर रहे थे है।
सोहम ने अपने सोशल मीडिया पर एक और वीडियो साझा किया है इस वीडियो में भारत के सुपरहीरो की दंत कथा सुनाते हुए नजर आरहे है। सोहम ने विक्रम बेताल की कहानी सुनाने का यह पहला वीडियो साझा करते हुए कहा- हमारे देश मे कई किस्से कहानियां है , जैसे कि लोक कथाएं , पौराणिक कथाएं, परी कथाएं और ऐसी ही अनगिनत कहानियां जो सभी को पता नहीं है। तो मैंने सोचा क्यूं ना आपको यह सुनाई जाए ? में इन्हें दंत कथा कहता हूं और मेरी पहली कथा है विक्रम और बेताल की।
इस वीडियो में सोहम ने विक्रम बेताल कथा का एक पाठ सुनाया है और वे अगले वीडियो में कहानी का दूसरा पाठ सुनाएंगे । सोहम इसके जरिये युवा पीढ़ी को पुरानी और खूबसूरत कहानियों से अवगत कराएंगे साथ ही सभी का मनोरंजन भी करेंगे।
सोहम शाह मानते है कि भारत मे ढेर सारी कथाएं जो बहुत ही खूबसूरत और नायाब है वह सामने आनी चाहिए। हमारे बड़े बुजुर्गों हमे यह सब कथाएं सुनाया करते थे ,पर अब कोई इसे सुनाता नही है या तो कइयों को यह कथाएं पता नहीं है। इसीलिए अभिनेता सोहम शाह आगे आये है और अब वे अपने सोशल मीडिया और कई कहानियों को कथन करेंगे । सोहम यह कहानियों को दंतकथा नाम से शेयर करेंगे।
सोहम शाह अपने काम के बारे में बहुत चयनात्मक हैं, २००९ में बाबर के साथ अपनी शुरुआत करने के बाद, उन्होंने शिप ऑफ थिसस, गुलाब गैंग, तलवार, तुंबाड़ और वेब-सीरीज बार्ड ऑफ ब्लड में अभिनय किया है और कुछ कंटेंट से भरपूर फिल्म का निर्माण भी किया है । वर्क फ्रंट पर , सोहम शाह बिग बुल एक में नजर आएंगे साथ ही वे तुंबाड़ के सह-निर्देशक और लेखक आदेश प्रसाद के कॉमेडी ड्रामा ” बातूनी” में नजर आएंगे ।


