- अंजलि पाटिल और सेलैश रत्नकुमार की ‘सेल्वी’ का बुसान में डबल धमाका, दो अवॉर्ड्स पर जमाया कब्ज़ा!
- ‘ABCD 2’ के सालों बाद राघव जुयाल की रेमो डिसूज़ा के डांस यूनिवर्स में धमाकेदार वापसी, अब बनेंगे ‘एनी बॉडी कैन ड्रीम’ के लीड हीरो!
- HMR म्यूजिक लेकर आया ‘बरेली वाला झुमका’, आकृति अग्रवाल और डेब्यूटेंट अनिकेत राज की फ्रेश रोमांटिक जोड़ी ने जमाया रंग!
- मेडीबडी ने इंदौर में 600 लोगों की टीम वाले सेंटर के साथ अपना नेशनल हेल्थकेयर ऑपरेशन मजबूत किया
- MediBuddy strengthens national healthcare operations with 600-member Indore centre
अभिनेत्री प्रणति राय प्रकाश ने घर वापसी का वीडियो के जरिए अनुभव किया शेयर
इंडियाज नेक्स्ट टॉप मॉडल से अपने करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री प्रणति राय प्रकाश की गिनती बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियो में होती है। इम्तियाज़ अली की फ़िल्म ‘लव आज कल 2’ में नज़र आ चुकी प्रणति ने अपनी बॉलीवुड में करियर की शुरुआत फिल्म ‘फैमिली ऑफ ठाकुरगंज’ से की थी। अभी वे वेब सीरीज “मनफोडगंज की बिन्नी” में प्रमुख भूमिका में नज़र आ रही हैं। जिसमे उनके किरदार बिन्नी को प्रसंशकों का काफी प्यार मिल रहा है।
प्रणति अपने परिवार से दूर मुंबई में अकेली रहती है, और वे दिल्ली में स्थित अपने परिवार से मिलने के लिए काफी उत्साहित थी। लॉकडाउन धीरे-धीरे समाप्ति की ओर है। जिसके साथ ही अनिवार्य सुविधाएं बस, कैब और हवाई उड़ानों जैसी यात्रा शुरू कर दी गई है। लेकिन कई लोग अभी भी कुछ दिखातों का सामना कर रहे है।
प्रणति लगातार घर जाने के लिए बहुत समय से फ्लाइट बुक करने का कई बार प्रयास कर चुकी थी, और इन प्रयासों के बाद आखिरकार उन्हें सफलता हासिल हुई। अभिनेत्री ने अपनी पूरी यात्रा रिकॉर्ड की और इस एक्सपीरियंस को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा “कल तक यह मेरे लिए इतना सस्पेंस था कि हवाई अड्डे पर चीजें कैसे काम कर रही हैं और यात्रा के दौरान मैं अपनी सुरक्षा और सुविधा के बारे में थोड़ा चिंतित थी। खैर, यह आसान था। बस एयरलाइन की वेबसाइट पर दिशानिर्देशों का पालन करें। यहाँ मैं अपनी यात्रा अनुभव साझा कर रही हूँ। #यात्रा #अनुभव #सुरक्षा #covid19 #airports #india #mumbai #delhi ”
प्रणति राय प्रकाश बहुत जल्द ऑल्ट बालाजी के नए वेब शो कार्टेल में ऋत्विक धनजानी के साथ नज़र आएँगी।


