- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
“अनलॉक: द हॉन्टेड ऐप” में 83 की अभिनेत्री अदिति आर्य होंगी हिना खान के अपोजिट
पूर्व मिस इंडिया वर्ल्ड 2015 अदिति आर्या जल्द ही टेलीविजन एक्ट्रेस हिना खान और कुशाल टंडन के साथ डिजिटल फिल्म “अनलॉक: द हॉन्टेड ऐप” में नज़र आने वाली हैं। फिल्म के निर्माताओं ने प्रीमियर की तारीख को साझा करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। जिसमें बताया गया है कि 13 मार्च को Zee 5 पर किया इस वेब फ़िल्म का प्रीमियर जाएगा।
अगर फिल्म की कहानी की बात की जाए तो , फिल्म की कहानी सुहानी यानी हिना खान के इर्द-गिर्द घूमती है, सुहानी किसी के प्यार में पड़ती है लेकिन उसे हमेशा डर होता है कि वो उसे खो न दें। जिसके लिए वह अपनी फ्लैटमेट रिद्धि यानी अदिति आर्य पर शक करती है।
अपने प्यार को रिद्धि से बचाने के लिए सुहानी गलत रास्ता अपनाती है। और एक डार्क ऐप डाउनलोड करती है, जिसका उपयोग करके वह अपनी इच्छाओं को पूरा कर सकती है।
जब अदिति से फिल्म में उनके किरदार के बारे में पूछा गया तब उन्होंने उत्साहित होते हुए बताया कि “रिद्धि का किरदार फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। केवल वे ही होती है जिन्हें फ़िल्म के आखिरी तक प्रेतवाधित घटनाओं के बारे में पता नहीं होता है, और इन सब के चलते वे इस तरह की घटनाओं का शिकार हो जाती है।
मेरा किरदार कुशाल टंडन और हिना खान के साथ एक लव ट्रायंगल दर्शाता है। मैं एक ऐसी लड़की के किरदार में हूँ जो बेहद मासूम, फिक्र करने वाली और लगाव की भावना रखने वाली है।”
हॉरर वेब फिल्म को डायरेक्ट देबातमा मंडल किया है। फिल्म में अदिति आर्य ,कुशल टंडन ,हिना खान के अलावा ऋषभ सिन्हा भी नज़र आने वाले है।
अदिति को इसके पहले ‘तंत्र’ और ‘स्पॉटलाइट 2’ जैसे शो में देखा जा चुका है। जहां पर उनके अभिनय को काफी पसंद किया गया था। अदिति आर्या जल्द ही बहुचर्चित फ़िल्म 83 में भी नज़र आने वाली है। जिसमें उनका बहुत ही दमदार किरदार है।


