- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
इंजीनियर से अभिनेत्री बनीं ऐश्वर्या शर्मा ने अपने आगामी शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ के लिए ली दीपिका पादुकोण से प्रेरणा
इंजीनियरिंग भारत में सबसे लोकप्रिय व्यवसायों में से एक है। वहीं हमारे कुछ बॉलीवुड सितारे इंजीनियर से अभिनेता बने हैं, जो वास्तव में दिमाग के साथ सुंदरता के समन्वय को परिभाषित करते हैं। सोनू सूद, विक्की कौशल, आर माधवन, कृति सैनॉन, कार्तिक आर्यन जैसे अभिनेताओं ने शहर में अपनी किस्मत आजमाने के लिए इंजीनियरिंग छोड़ दी और सिनेमा के क्षेत्र में योगदान दिया है।
अन्यथा, वे सभी कहीं न कहीं एक इंजीनियर के रूप में कार्यरत रहे होते और हम उनकी अभिनय की प्रतिभा को कभी नहीं देख पाते। इस विषय क्षेत्र में डिग्री के साथ मशहूर सेलिब्रिटीज़ की हमारी सूची में अगली टेलीविजन अभिनेत्री ऐश्वर्या शर्मा हैं, जो जल्द ही स्टार प्लस के आगामी शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ में पहली बार लीड रोल निभाती नजर आएंगी।
अपने आगामी शो के लिए अपनी नई यात्रा और उसकी तैयारी के बारे में बात करते हुए, ऐश्वर्या कहती हैं, “मैं हमेशा से उत्साह से भरपूर इंसान रही हूँ। मैंने अपनी जर्नी की शुरुआत एक क्लासिकल डाँसर के रूप में की थी और मेरा उद्देश्य क्लासिकल डाँस में पीएच.डी.करने का था लेकिन समय के कुछ फेरबदल के कारण मैंने इंजीनियर बनने का फैसला किया।
जैसा कि मैंने इंजीनियरिंग में अपनी पढ़ाई पूरी की है तो मुझमे कुछ अलग करने का आंतरिक जुनून अभी भी जीवित था। मेरे पिता मेरी सबसे बड़ी ताकत रहे जिन्होंने मुझे अभिनय के लिए अपने जुनून का पालन करने के लिए समर्थन और प्रेरित किया।”
ऐश्वर्या ने आगे कहा, “मुझे सच में विश्वास है कि मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे एक मुख्य किरदार का निभाने का मौका मिला। शो में पत्रलेखा बहुत ही पारंपरिक और स्वभाव से जिम्मेदार हैं, वह हालात की परिस्थितियों को समझती हैं। इस विशेष किरदार के लिए, मैं फिल्म पीकू में दीपिका पादुकोण के किरदार से प्रेरणा ले रही हूं।
पत्रलेखा और पीकू बिलकुल एक जैसे हैं। दीपिका के प्रदर्शन को बार-बार देखने से मुझे अपने किरदार को समझने में मदद मिली है, मुझे यकीन है कि इससे मुझे और बेहतर परफॉर्म करने में मदद मिलेगी। एक बार फिर मैं ऑन स्क्रीन अपने दर्शकों और प्रशंसकों का दिल जीतने के लिए उत्सुक हूँ।”
कॉकरो और शाइका एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित ‘गुम है किसी के प्यार में’ शो में नील भट्ट (विराट चौहान) और आयशा सिंह (सई) मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह शो 5 अक्टूबर से स्टार प्लस पर प्रसारित होगा जो एक आईपीएस अधिकारी विराट चौहान की कहानी पर आधारित है, जो अपने प्यार और कर्तव्य के बीच जूझते हुए दिखाई देंगे।


