- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
अभिनेत्री अपर्णा नायर की डेब्यू फिल्म ‘ब्लडी डैडी’ में बादशाह के साथ यह नया गाना मचा रहा है इंटरनेट पर धूम
अपर्णा नायर, एक उभरती हुई अभिनेत्री, ने हाल ही में अपनी पहली फिल्म “ब्लडी डैडी” के साथ फिल्म उद्योग में अपना डेब्यू करने के लिए पूरी तरह से तैयार है । उनके इस डेब्यू को चार चाँद ‘बादशाह’ के गाने इस्सा वाइब ने लगाया है जिसे गाना लॉन्च होते ही इंटरनेट पर धूम मचा दी है|
अपर्णा के ग्रेसफुल डांस मूव्स और बादशाह के बेहतरीन रैप स्टाइल वाले इस गाने ने दुनिया भर के प्रशंसकों का दिल जीत लिया है। आकर्षक बीट्स और मैग्नेटिक प्रजेंस इस गाने को और भी ज्यादा हिट बना रहा है। गाने के रिलीज होते ही इंटरनेट पर इस नए गाने की तारीफों के साथ धमाका हो गया है| बादशाह और अपर्णा के ग्रूविंग मूव्स इस गाने को और भी अधिक आकर्षक बना रहे है इस गाने ने सभी उम्र के प्रशंसकों के दिलों को छू लिया है|
आइये एक बार इस गाने पर एक नज़र डालें है
वीडियो में हम अपर्णा से अपनी नजरें नहीं हटा पा रहे हैं क्योंकि अभिनेत्री दुल्हन का लहंगा पहने नजर आ रही हैं और वह बादशाह की वाइब पर मैच करती और उनके साथ डांस करती नजर आ रही हैं।
‘ब्लडी डैडी’ ने अपनी सम्मोहक कहानी और अपने कास्ट की वजह से लोगों के मन में पहले ही काफी चर्चा पैदा कर दी है। एक प्रसिद्ध फिल्म निर्माता ‘अली अब्बास जफर’ द्वारा निर्देशित यह फिल्म क्राइम और थ्रिलर से भरी एक मज़ेदार कहानी है जिसमे एक अलग सी ट्विस्ट है। ‘ब्लडी डैडी’ में रोनित रॉय, संजय कपूर, राजीव खंडेलवाल, डायना पेंटी और अंकुर भाटिया जैसे कलाकार हैं।
हाल ही में , अभिनेत्री अपर्णा नायर के सोशल मीडिया पोस्ट ने उनके प्रशंसकों के बीच उत्सुकता पैदा कर दी है। वीडियो में, अपर्णा ने अपनी वैनिटी वैन को खूबसूरती से कैप्चर करते हुए एक वीडियो शेयर की है , जिसमें उनकी वैनिटी पर लिखा शब्द “दुल्हन” दिखाई दे रही है । इस छोटी क्लिप ने प्रशंसकों को इस शब्द और उनकी डेब्यू फिल्म ‘ब्लडी डैडी’ के बीच संबंध के बारे में सोचने पर मजबूर कर दिया। इससे उनके प्रशंसकों के बीच सवाल उठने लगे हैं कि क्या वह अपनी पहली फिल्म ‘ब्लडी डैडी’ में शादी कर रही हैं।
अभिनेत्री का यह नया गाना और उनके डांस स्टेप निश्चित रूप से सभी को बहोत पसंद आ रहे है और हम यह देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकते कि शाहिद कपूर और अन्य किरदारों के साथ फिल्म में अपर्णा का मजबूत कनेक्शन क्या है, इसे जानने के लिए 9 जून 2023 को जियो सिनेमा पर देखने को तैयार रहे ब्लडी डैडी !!


