- इंदौर में होगा राज्य स्तरीय ‘लक्ष्य मंथन योगासन प्रतियोगिता’ का आयोजन
- इस सप्ताह क्षेत्रीय OTT रिलीज़: अलग-अलग भाषाओं की 5 फ़िल्में जिन्हें अपनी वॉचलिस्ट में शामिल करें
- Regional OTT Releases This Week: 5 Films Across Languages to Add to Your Watchlist
- “15वां क्वालिटी मार्क अवॉर्ड्स 2026: गुणवत्ता और उत्कृष्टता के क्षेत्र में श्रेष्ठ उद्योगों एवं संस्थाओं को मिलेगा क्वालिटी मार्क का भव्य सम्मान”
- “15th Quality Mark Awards 2026: Outstanding Industries and Organizations in Quality and Excellence to Receive the Prestigious Quality Mark Honour”
अभिनेत्री अवनीत कौर ने क्वाई लाइव पर बैसाखी का जश्न मनाया
अपने पहले ही क्वाई लाइव चैट के दौरान हजारों प्रशंसकों का मन मोह लिया
नई दिल्ली. बॉलीवुड और टीवी जगत की लोकप्रिय अदाकारा अवनीत कौर ने शॉर्ट वीडियो ऐप क्वाई पर अपने अकाउंट की शुरुआत करते हुए बैसाखी का जश्न मनाया। अवनीत ने घंटे भर की क्वाई लाइव चैट की मेज़बानी करते हुए कई पर्सनल जानकारियां साझा की और बॉलीवुड, पंजाबी और अंग्रेजी पॉप गाने गाकर अपने प्रशंसकों का मनोरंजन किया। क्वाई के प्रवक्ता ने बताया कि ‘लाइव चैट में 40,000 से अधिक प्रशंसक शामिल हुए।
इस अवसर पर अवनीत ने पूरे देश में चल रहे लॉकडाउन के दौरान खुद को व्यस्त रखने के तरीकों के बारे में बताकर प्रशंसकों को रोमांचित किया। एक प्रशंसक के सवाल का जवाब देते हुए अवनीत ने बताया कि उन्हें किताबें पढ़ना बेहद पसंद है और वह हमेशा अपने पास कुछ किताबें रखती हैं। अवनीत ने बताया कि “पढ़ना हमेशा मेरी टू-डू लिस्ट में शामिल रहता है।” प्रशंसकों को उन्होंने पोस्टस्क्रिप्ट की एक कॉपी भी दिखाई, जो पी.एस.आई लव यू की अगली कड़ी है, और बताया कि वह अभी यही किताब पढ़ रही हैं।
जब एक अन्य प्रशंसक ने उनसे अपने करीबी दोस्तों के बारे में पूछा, तो अवनीत ने कृपा लखानी का नाम लिया और कहा कि “मैं उन्हें सिर्फ वीडियो कॉलिंग करती रहती हूं क्योंकि बाहर जाकर उनसे नहीं मिल सकती।” उन्होंने यह भी बताया कि वह रीम शेख के बहुत करीब हैं और सिद्धार्थ निगम को अपना पसंदीदा सह-कलाकार मानती हैं।
अवनीत ने फैन-मेड वीडियो के लिए अपनी स्वयं की ‘रिएक्शंस’ वीडियो को जल्द रिलीज़ करने की घोषणा की। वह एक कुकिंग वीडियो और क्वाई ऐप पर एक डांस वीडियो भी पोस्ट करने पर काम कर रही हैं।
गाने को लेकर अपने हजारों प्रशंसकों द्वारा किये गये अनुरोध को स्वीकार करते हुए, अवनीत ने क्वाई ऐप पर कुछ ऐसे गीतों को लाइव प्रस्तुत किया, जिनके लिए सबसे अधिक अनुरोध किए गए। उन्होंने ‘कौन तुझे’ की एक सुंदर प्रस्तुति के साथ शुरुआत की और चेनस्मोकर्स के ‘क्लोजर’ सहित कुछ अन्य हिट गीत पेश किये। प्
रशंसकों के अनुरोधों के जवाब में, उन्होंने स्वयं से जुड़े कई गीत भी पेश किये, जिनमें ‘डेली डेली’, ‘लक्क दी कसम’, ‘पहाड़न’ और ‘तेरी नार’ शामिल the। एल्विस प्रेस्ले के गीत ‘कांट हेल्प फॉलिंग इन लव विद यू’ पेश करते हुए अवनीत ने बताया कि उन्होंने दर्शकों के सामने इस गीत का पहली बार लाइव प्रदर्शन किया है।
एक्टर बनने के टिप्स के बारे में पूछे जाने पर अवनीत ने कहा कि “आपको जितने अधिक ऑडिशन हो सकें, देने चाहिए, इंडस्ट्री के जितने लोगों से मिल सकें, मिलना चाहिए और जितनी हो सके, उतनी फिल्में देखनी चाहिए।” उन्होंने बताया कि वह खुद फिल्म देखने की शौकीन हैं और हॉलीवुड स्टार लियोनार्डो डिकैप्रियो की बड़ी फैन हैं।
अवनीत ने कहा कि डिकैप्रियो की किसी भी अन्य फिल्म की तरह, द ग्रेट गैट्सबी उनकी पसंदीदा फिल्मों में से एक है। उन्होंने अपने प्रशंसकों को अपनी अन्य पसंदीदा फ़िल्में देखने का सुझाव दिया, जिनमें इंसेप्शन, द प्रेस्टीज और द फॉल्ट इन अवर स्टार्स शामिल हैं।
जब एक प्रशंसक ने उससे पूछा कि क्या वह ड्राइव करना पसंद करती है, तो अवनीत ने खुलासा किया कि वह अभी तक ड्राइव करना नहीं जानतीं, और इससे उन्हें परेशानी भी होती है। लेकिन उन्होंने कहा कि “मैं जल्द ही ड्राइविंग सीखने की योजना बना रही हूं।”
घंटे भर के मस्ती भरे लाइव के बाद, अवनीत ने अपने प्रशंसकों से कहा कि क्वाई पर आने वाले कुछ दिलचस्प कन्टेंट को देखने के लिए वे उनके क्वाई अकाउंट को फॉलो करें। उन्होंने प्रशंसकों से जानना भी चाहा कि उन्हें आगे क्या पोस्ट करना चाहिए। अंत में उन्होंने अपने प्रशंसकों को एक बार फिर बैसाखी की शुभकामनाएं दी और क्वाई पर उनके लाइव में शामिल होने वाले ‘अवनीतियंस’ सहित सभी प्रशंसकों को धन्यवाद दिया।
अवनीत ने कहा कि “कृपया इस लॉकडाउन के दौरान अपना और अपने परिवार का खयाल रखें। आप सबसे बात करने का अवसर प्रदान करने के लिए के मैं क्वाई को धन्यवाद देती हूं, जिसने मेरा दिन बना दिया है!”
क्वाई एक लोकप्रिय ऐप और वीडियो एवं लाइवस्ट्रीम का एक सामाजिक समुदाय है। यह यूजर्स को स्वयं को व्यक्त करने के लिए वीडियो बनाने और नए दोस्त बनाने की सुविधा प्रदान करता है।


