- नई अनुमति और संशोधित पार्किंग लेआउट के साथ जारी रहेगा ‘ढोली तारा 5.0’, सुरक्षा व सुविधाओं पर विशेष जोर
- “I Feel Really Proud to Be Part of Something That Could Make a Difference to India”: Varun Dhawan on His Investment in Better Nutrition
- Mrunal Thakur gets roped in as the brand ambassador for NuHome!
- Heists, High-Speed Chases, Unbreakable Friendships, and a Criminal Startup: Prime Video Unveils the Trailer of Chaar Yaar, an Exciting Crime Drama Set in Mumbai in the Early 2000s
- Kon Yashwant Pansare? Review: An Engaging Marathi Courtroom Drama Elevated by Strong Performances
अभिनेत्री नोरा फतेही ने 14 मिलियन फॉलोअर्स होने पर किया शेयर किया खास वीडियो, इस वीडियो ने बनाया था दिलबर गर्ल
अभिनेत्री नोरा फतेही ने अपनी बॉलीवुड में अपनी जर्नी 2014 से शुरू की है । और बॉलीवुड में कदम रखने से लेकर आजतक अपनी खूबसूरती, चुलबुले स्वभाव और बेहतरीन डांसिंग स्किल्स से नोरा को ढेर सारे फॉलोअर्स मिले हैं।
नोरा का हिंदी सॉन् दिलबर बहुत ज़बरदस्त हिट हुआ था । नोरा की दीवानगी उनके फैंस में इतनी है कि इन्स्टाग्राम पर अब उनके 14 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं। इस मौके पर नोरा ने फैन्स के लिए एक ख़ास वीडियो शेयर किया है । नोरा ने अपने फैन्स के लिए जो वीडियो शेयर किया, जिसकी वजह से उन्हें ‘दिलबर’ गाने में डांस करने का एक बेहतरीन मौका मिला था।
नोरा ने वीडियो पोस्ट करते हुए अपनी भावनाओं को साझा करते हुए कहा ” 2018 में, बैंगलोर में हुए मिस इंडिया अवार्ड्स का वीडियो है, जहाँ उन्होंने अपनी डांस परफॉरमेंस के दौरान बेली डांस किया था। नोरा ने आगे लिखा है कि उन्होंने आपने सोलो डांस के लिए तैयारी नहीं की थी, ये ऑन द स्पॉट हुआ था, वो बस म्यूजिक महसूस कर रही थीं।
नोरा ने कैप्शन में ये भी बताया कि उन्होंने गुड लक के लिए ‘दिलबर’ गाने में भी यही सेम आउटफिट पहनी थी। फैन्स के लिए नोरा ने जैसे ही ये वीडियो शेयर किया वैसे ही लोगों ने तारीफों की झड़ी लगा दी।
नोरा फतेही दुनिया भर के शीर्ष 10 सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर में से हैं और उनके वीडियो उनके प्रशंसकों और इंटरनेट को मिनटों के भीतर दीवाना बना देते हैं और हाँ उनके वीडियो ट्रेंडिंग में रहते हैं और लाखों व्यूज कमाते हैं । नोरा को उनकी आगामी फिल्म भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया में अजय देवगन के साथ देखने के लिए सभी उत्साहित है और हमेशा की तरह एक नए मजेदार वीडियो के लिए बहुत उत्साह के साथ इंतजार कर रहे हैं।


