- नई अनुमति और संशोधित पार्किंग लेआउट के साथ जारी रहेगा ‘ढोली तारा 5.0’, सुरक्षा व सुविधाओं पर विशेष जोर
- “I Feel Really Proud to Be Part of Something That Could Make a Difference to India”: Varun Dhawan on His Investment in Better Nutrition
- Mrunal Thakur gets roped in as the brand ambassador for NuHome!
- Heists, High-Speed Chases, Unbreakable Friendships, and a Criminal Startup: Prime Video Unveils the Trailer of Chaar Yaar, an Exciting Crime Drama Set in Mumbai in the Early 2000s
- Kon Yashwant Pansare? Review: An Engaging Marathi Courtroom Drama Elevated by Strong Performances
एक्ट्रेस प्रणति राय प्रकाश किसी बॉलीवुड हीरो से कम नहीं हैं, आइए देखें
इंडियाज नेक्स्ट टॉप मॉडल से अपने सफलतम करियर की शुरुआत करने वाली प्रणति राय प्रकाश ने बहुत कम समय में काफी लोकप्रियता हासिल की है हाल ही में वे वेब सीरीज “मनफोडगंज की बिन्नी” में प्रमुख भूमिका में नज़र आ रही थी। जिसमे उनके किरदार ‘बिन्नी’ को युवा प्रसंशकों ने पसंद किया और लोगों ने उनके सरल लेकिन साहसी चरित्र को काफी प्यार भी किया ।
प्रणति स्कूल के समय से एक एथलीट रही हैं और साथ ही वर्षों से योगा कर रही हैं। प्रणति ने बैकफ्लिप और स्टंट करते हुए उनके कुछ शानदार वीडियो साझा किए। वीडियो में हम देख सकते हैं कि अभिनेत्री पूरी सहजता और सरलता के साथ ऐसा कर पा रही है।

आपको जानकर आश्चर्य हो सकता है कि अभिनेत्री ने केवल 6 दिनों में फ्लिप करना सीखा है। टाइगर श्रॉफ और विद्युत जामवाल जैसे अधिकांश बॉलीवुड हीरो की तरह, हम अब कह सकते हैं कि वो समय दूर नहीं है कि जब अभिनेत्रियां भी प्रणति राय प्रकाश की तरह अपने स्टंट खुद करना शुरू कर देंगी।
इम्तियाज़ अली की फ़िल्म ‘लव आज कल 2’ में नज़र आ चुकी प्रणति ने अपनी बॉलीवुड में करियर की शुरुआत फिल्म ‘फैमिली ऑफ ठाकुरगंज’ से की थी।जिसमे उनके साथ जिमी शेरगिल नज़र आये थे। अभिनेत्री को आखिरी बार वेब श्रृंखला “मैनफोडगंज की बिन्नी” में “बिन्नी” की भूमिका में देखा गया था। और वे बहुत जल्द ऑल्ट बालाजी के नए वेब शो ‘कार्टेल’ में ऋत्विक धनजानी के साथ नज़र आएँगी।


