- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
अभिनेत्री सीरत कपूर ने घर का असली मतलब, अपने घर की साफ सफाई करते हुए समझाया
कोरोना वायरस महामारी से बचने का केवल एक मूल मंत्र है स्वच्छ रहना और साथ ही अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखना। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइज़ेशन के दिशा निर्देशों के अनुसार कहा भी गया है कि घर पर रह कर साफ सफाई की नियमो का पालन किया जाए।
आम आदमी सहित हमारे मनोरंजन जगत की हस्तियाँ भी बीमारी की भयावहता को देखते हुए कई बार सोशल मीडिया के जरिए साफ़ सफाई करते हुए, घर के कामो में अपने परिवार के साथ हाथ बटाते हुए देखा जा चूका है।
टॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री सीरत कपूर हाल ही में घर के कामों में व्यस्त देखी गई है। सीरत कपूर घर के वातावरण को स्वच्छ और साफ करती हुई नज़र आई। जिसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया में शेयर किया। इस वीडियो में सीरत घर के कोने कोने से धूल साफ करते हुए नज़र आ रही है।
सीरत ने वीडियो को इंस्टाग्राम में शेयर करते हुए लिखा ” घर एक कविता कहानी की तरह होता है, जिसके चीज़ो को आप खुद संजोते हो, उन चीज़ से जिसे आप पसंद करते हो। हर कोना, हर एक दिवार आपके अपने हाथो से सजाई हुई।
जो आपकी सालो की कहानी को बया करती है। मेरा हर एक कमरा जीवंत लगे , इसके लिए मैं हर बार अपनी तरह से और पुरे मन से सजाती हूँ। जिसमे पूरी तरह से लिप्त हो जाती हूँ। अपने छोटे भाई @iranjev के बारे में सोचते हुए। “
कोरियोग्राफर से अभिनेत्री बनी सीरत कपूर अपने आने वाले दो फिल्मो के लिए पूरी तरह से तैयार है, ‘कृष्णा एंड हिज़ लीला ’और ‘ मां विनता गाधा विनुमा’। दोनों फिल्मों का पोस्ट प्रोडक्शन पूरा हो चुका है। अब इंतज़ार है तो बस इन दोनों फिल्मों के बड़े पर्दे पर प्रदर्शित होने का।
लेकिन लॉकडाउन के कारण फिल्मो की रिलीज़ डेट की नई तारीख आने तक के लिए स्थगित कर दिया गया है, एक बार लॉकडाउन और इस महामारी को पूर्ण विराम लग जाये। तब इन फिल्मो के बारे में नई घोषणा हो सकती है।


