- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
अभिनेत्री सीरत कपूर ने अपनी आने वाली परियोजनाओं के बारे में बताया
COVID-19 के कारण हुए लॉक डाउन ने प्रत्येक व्यक्ति को आर्थिक और मानसिक रूप से हिला कर रख दिया है। इन सब के बीच हमारा मनोरंजन जगत काफी प्रभावित हुआ है। लेकिन अब धीरे धीरे स्थिति सामान्य होती जा रही है। लॉकडाउन के कुछ नियमो में राहत देते हुए खोला जा रहा है।
हमारे बॉलीवुड स्टार ने कुछ दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए शूट पर जाना शुरू कर दिया है। साउथ की जानी मानी अभिनेत्री सीरत कपूर भी अपनी आगामी रिलीज़ के लिए बहुत उत्साहित हैं और अपने भविष्य की परियोजनाओं पर काम करना शुरू करना चाहती हैं।
बॉलीवुड में फिल्म ‘रॉकस्टार’ से कोरिओग्राफर के रूप में अपनी शुरुआत करने वाली अभिनेत्री सीरत कपूर से उनके आने वाली परियोजनाओं के बारे में पूछा गया तो अभिनेत्री ने कहा, “शुरुआत के लिए, सेट पर शूटिंग । अभिनेता बनाना अपने आप में जीवन का अनुभव करना होता है, जो हमारे पास है।
हाल ही के दिनों में गंभीर समय के माध्यम से बहुत कुछ नया सिखने को मिला , और प्रत्येक सबक एक ताजा विचार के लिए प्रेरित करता है। मैं खुद को व्यक्त करने और इन नवनिर्मित विचारधाराओं के प्रभाव में प्रयोग करने के लिए उत्सुक हूं। “
वर्क फ्रंट की बात की जाए तो सीरत कपूर ने बॉलीवुड से अपनी शुरुआत के बाद, टॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा। जहाँ उन्होंने टाइगर्स (2015), कोलंबस (2015), राजू गारी गाधी 2 (2017), ओक्का कशनम (2017) और टच चेसि चुडू (2018) जैसी कई हिट तेलुगु फिल्मों में काम किया है। अब उन्हें बहुत जल्द फिल्म “कृष्णा एंड हिज़ लीला” और “मां विनता गाधा विनुमा” में देखा जाएगा। दोनों ही फिल्मों का पोस्ट प्रोडक्शन पूरा हो चुका है। और मौजूदा परिस्थिति को देखते हुए OTT प्लेटफार्म पर रिलीज़ करने का विचार किया जा रहा है।


