- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
स्टार भारत के अपकमिंग शो ‘तेरी लाडली मैं’ में अभिनेत्री स्नेहा वाघ का होगा कैमियो रोल
नया साल हमेशा हमारे जीवन में नए संकल्प लेकर आता है। इसी प्रकार स्टार भारत चैनल अपने दर्शकों के लिए हमेशा एक दिलचस्प कहानी लेकर आता है जो उनका ध्यान खींचने में कामयाब हो। इसलिए चैनल ने साल 2021 में ‘तेरी लाड़ली मैं’ शो के दर्शकों के मनोरंजन की पूरी तैयारी कर ली है।
यह कहानी एक मूक-बधिर लड़की बिट्टी के जीवन यात्रा की है, जो अपने पिता की स्वीकार्यता के लिए तरसती है और अपने अस्तित्व को चुनौती देने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए प्रयासरत है। यह शो दर्शकों को इस छोटी सी लड़की की जीवन यात्रा पर ले जाएगा,जो बलिदान और जिम्मेदारी का एक प्रतीक है, जो खुद को कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित करती है कि, जिससे किसी दिन उसके पिता उसे बेटी का स्नेह दिखा सकते हैं जो वह उसके भाई को दिखाते हैं।
शो के निर्माताओं ने इसकी कास्ट को फाइनल करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। उन्होंने कई शहरों का दौरा किया और वहां से एक छोटी सी क्यूट और प्रतिभाशाली कलाकार मैथिली पटवर्धन को शॉर्टलिस्ट किया जो छोटी लड़की बिट्टी का किरदार निभाएंगी। साथ ही बड़ी बिट्टी का किरदार प्रतिभाशाली मयूरी कापडाने निभाएंगी। अभिनेत्री हेमांगी कवि भी शो की मुख्य भूमिका यानी माँ के किरदार में दिखाई देंगी। इन सभी कलाकारों की सूचि में पंकज सिंह और संगीता पवार भी शो में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते नजर आएंगे।
हालाँकि सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लोकप्रिय अभिनेत्री स्नेहा वाघ भी इस शो में एक कैमियो किरदार करती नज़र आएंगी।
हां, आपने बिलकुल सही सुना!
प्रतिभाशाली एक्ट्रेस स्नेहा वाघ इस दिलचस्प कॉन्सेप्ट वाले शो में अपना कैमियो करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और इस शो के कारण ही उन्होंने इस किरदार के लिए हामी भरी।
इस प्रतिभाशाली और विस्तृत स्टार-कास्ट का हम केवल इंतजार कर सकते हैं ताकि वे हमारी टेलीविजन स्क्रीन पर आकर अपना सामाजिक संदेश दे सकें साथ ही चैनल इस शो के माध्यम से एक सामाजिक संदेश देने के लक्ष्य रखता हैं जो है ‘परिवार भले ही अपनी बेटी को त्याग दे, लेकिन एक बेटी कभी भी अपने परिवार को नहीं छोड़ती है’ ।


