- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
डिज़्नी+ हॉटस्टार के शो ‘रीता सान्याल’ में वकील बनीं अदा शर्मा ने पहली बार गाया रैप सॉन्ग
मुंबई, अक्टूबर, 2024: डिज़्नी+ हॉटस्टार की नई रोमांचक ड्रामा सीरीज रीता सान्याल में अदा शर्मा रहस्यों को सुलझाने से लेकर सबको थिरकाने तक अपना जलवा बिखरते हुए, दर्शकों को काफी पसंद आ रही हैं। रीता की भूमिका में अदा ऐसी वकील बनी हैं, जिसकी प्रवृत्ति जासूस जैसी है। स्क्रीन पर पेचीदा मामलों को सुलझाने में रीता की हाजिरजवाबी, बुद्धिमत्ता और खूबसूरती का संगम देखने को मिल रहा है।
रीता सान्याल, ऊर्फ अदा शर्मा के पास अपने प्रशंसकों के लिये एक खास सरप्राइज भी है, क्योंकि वह झूमने पर मजबूर कर देने वाला एक ओरिजिनल रैप गाना लेकर आ रही हैं। यह गाना इस सीरीज और उनके किरदार के भाव को समेटे हुए है और इसे प्रतिभाशाली जोड़ी भरत-सौरभ ने कम्पोज किया है। इसके बोल दीप्तक दास, रणवीर प्रताप सिंह और तनय जाधव ने लिखे हैं और इसे हमारी अपनी रीता, यानि अदा शर्मा ने गाया है।
रीता सान्याल रैप सॉन्ग प्रशंसकों को रीता सान्याल की तेज-तर्रार और चालाक शख्सियत से रूबरू कराता है और शो में नया जोश भी भर देता है। इसके जिंदादिल बोल और अपबीट वाली रिदम शो के हास्य, रहस्य और बगावत के एहसास को पूरा करती है और हमें अनोखे तरीके से रीता की दुनिया के साथ जोड़ देती है।
पहली बार रैप गाने के बारे में अदा शर्मा ने बताया, ‘’मैंने रीता सान्याल के लिये स्क्रीन पर पहली बार कई भाषाओं में रैप गाया है! मैंने सोशल मीडिया पर पियानो और बांसुरी बजाने के वीडियो शेयर किये हैं और इस रैप के लिये दर्शकों की प्रतिक्रिया का मैं बेसब्री से इंतजार कर रही हूं! रीता के किरदार में कई परतें हैं- वह स्मार्ट, मजेदार है और उसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता- इस रैप के बोल उसकी सारी खासियतों को संजोते हैं। सिर्फ 4 एपिसोड आये हैं और मुझे इस शो तथा अपने किरदार के लिये बहुत शानदार फीडबैक मिल रहा है। मुझे उम्मीद है कि लोग इस शो के खत्म होने तक इसमें पूरी तरह से खो जाएंगे। अब आप रीता सान्याल के रैप का मजा लीजिये।‘’
डिज़्नी+ हॉटस्टार के शो रीता सान्याल में अदा शर्मा के अलावा भी कई प्रतिभाशाली कलाकार हैं, जिसमें राहुल देव, अंकुर राठी और माणिक पपनेजा शामिल हैं। इसे कीलाइट प्रोडक्शंस के बैनर तले राजेश्वर नायर और कृष्णन अय्यर ने बनाया है और अभिरूप घोष इसके निर्देशक हैं। यह सीरीज जाने-माने लेखक अमित खान द्वारा बनाये गये एक किरदार पर आधारित है। दर्शक नये एपिसोड सोमवार से शुक्रवार डिज़्नी+ हॉटस्टार मोबाइल ऐप पर मुफ्त में देख सकते हैं।


