- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
अदा शर्मा एक ऐसे कार्यक्रम का चेहरा बनी जो 3.5 लाख महिलाओं को आत्मरक्षा का निःशुल्क प्रशिक्षण देगा।
अदा शर्मा जो ‘द केरला स्टोरी’ की ब्लॉकबस्टर सफलता से सराबोर हैं। ‘द केरला स्टोरी’ अब तक की महिला प्रधान फिल्मों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। कमांडो फ्रैंचाइज़ी से अपनी एक्शन छवि के लिए जानी जाने वाली अदा आगे एक अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट में एक महिला सुपर हीरो की भूमिका निभाती नजर आएंगी। अदा एक बेहद लोकप्रिय वेब सीरीज के सीजन 2 और जल्द ही घोषित होने वाली दो और बड़ी फिल्मों में भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।
फिल्मों में एक्शन करने के लिए मशहूर अदा का कहना है, “मैं इस पहल का चेहरा बनकर बहुत खुश हूं, जो 3.5 लाख युवा लड़कियों को आत्मरक्षा में मुफ्त प्रशिक्षण देगा। राजमाता जिजाऊ आत्मरक्षा कार्यक्रम महिलाओं में साहस और आत्मविश्वास के कौशल का विकास करेगा। महिलाओं को आत्मरक्षा में प्रशिक्षित किया जाना एक ऐसी चीज़ है जिसका मैं वास्तव में समर्थन करती हूँ।”
अदा शर्मा जो अपने बॉलीवुड डेब्यू 1920 से लेकर अपने साउथ प्रोजेक्ट्स तक हर फिल्म में एक अलग अवतार के साथ हमें आश्चर्यचकित करती रही हैं।


