- This independence day, india is celebrating the heroes of operation safed sagar
- डी बीयर्स साइटहोल्डर अंकित जेम्स ने ‘Eyora Jewels’ के साथ रिटेल सेक्टर में किया प्रवेश
- Back to Class! Prime Video Announces Seasons 2 and 3 of Fan-Favorite Adarsh Baal Vidyalaya
- इस स्वतंत्रता दिवस पर केनस्टार लेकर आया ‘नो फोन ऑवर 2.0’, पिछले साल से 3 गुना अधिक भागीदारी का लक्ष्य
- ऑपरेशन सफेद सागर की सफलता के बीच दीया मिर्ज़ा ने बताया, उनके लिए देशभक्ति के क्या मायने हैं
अदा शर्मा ने सिनेमाघरों में मनाया 50 दिन का जश्न – अंदाजा लगाइए कि उन्होंने किसे धन्यवाद दिया!
अदा शर्मा को हाल ही में ‘द केरला स्टोरी’ से ब्लॉकबस्टर सफलता प्राप्त हुई हैं। ‘द केरला स्टोरी’ अब तक की महिला प्रधान फिल्मों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। कमांडो फ्रैंचाइज़ी से अपनी एक्शन छवि के लिए जानी जाने वाली अदा शर्मा के बारे में इंडस्ट्री के एक सूत्र ने खुलासा किया कि, अदा एक अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट में एक महिला सुपर हीरो की भूमिका निभाती नजर आएंगी। अदा एक बेहद लोकप्रिय वेब सीरीज के सीजन 2 में भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।
‘द केरला स्टोरी’ आज सिनेमाघरों में 50 दिन का जश्न मना रही है, जो आज के समय में किसी फिल्म के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
अदा कहती हैं, “हमें दुनिया भर की माताओं का आशीर्वाद मिला है, जिसकी वजह से फिल्म सफल रही और अभी भी 50 दिनों से चल रही है। मैं खुद को बहुत भाग्यशाली महसूस करती हूं कि मैं इतिहास का हिस्सा हूं।”
अदा शर्मा जो अपने बॉलीवुड डेब्यू 1920 से लेकर अपने साउथ प्रोजेक्ट्स तक हर फिल्म में एक अलग अवतार के साथ हमें आश्चर्यचकित करती रही हैं।


