- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
इंदौर में जल्द लॉन्च होगा ‘एड ऑन व्हील्ज़’
चलते-फिरते ब्रांड प्रमोशन का मिलेगा नया माध्यम
इंदौर, 21 सितंबर 2026। शहर में जल्द हीमोबिलिटी एडवरटाइजिंग प्लेटफॉर्म ‘एड ऑन व्हील्ज़’ लॉन्च होने जा रहा है। यह प्लेटफॉर्म शहर में चलने वाली कैब्स को प्रभावी और मापने योग्य मीडिया इन्वेंटरी में बदलने का काम करेगा। इसके जरिए ब्रांड्स टीम अपने एडवरटाइजिंग कैंपेन को खुद चलाने के साथ उसकी डिलीवरी, रीच और रिस्पॉन्स को भी ट्रैक कर सकेंगे।
आम तौर पर आउटडोर और कैब एडवरटाइजिंग में किसी कैंपेन की पहुँच और उसके प्रभाव को सटीक तरीके से मापना चुनौतीपूर्ण रहा है। ‘एड ऑन व्हील्ज़’ इसी अंतर को दूर करने के लिए ब्रांड्स, एडवरटाइजिंग और मीडिया एजेंसीज, फ्लीट ओनर्स तथा ऑपरेशंस टीम को एक पारदर्शी प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराता है। प्लेटफॉर्म पर कैंपेन की डिलीवरी को केवल 24 घंटे की संभावित विजिबिलिटी के आधार पर नहीं, बल्कि वास्तविक और वेरिफाइड प्ले के आधार पर मापा जाता है।
एड ऑन व्हील्ज़ के को-फाउंडर शुभम जैन ने कहा कि ‘एड ऑन व्हील्ज़’ प्लेटफॉर्म को आउटडोर एडवरटाइजिंग की विजिबिलिटी और डिजिटल मीडिया की जवाबदेही के बीच के अंतर को कम करने के लिए तैयार किया गया है। फाइनेंस, बिजनेस एनालिसिस और स्ट्रैटेजिक प्लानिंग के अनुभव के आधार पर हमारा फोकस ऐसा स्केलेबल मोबिलिटी एडवरटाइजिंग प्लेटफॉर्म तैयार करना है, जो ब्रांड्स को उनके मार्केटिंग इन्वेस्टमेंट का स्पष्ट और मापने योग्य मूल्य दे सके। इंदौर में इसका लॉन्च स्थानीय और राष्ट्रीय ब्रांड्स को शहर में अपने ऑडियंस तक डायनामिक तरीके से पहुंचने का नया माध्यम उपलब्ध कराने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है।
प्लेटफॉर्म पर कैंपेन शुरू करने की प्रक्रिया भी सरल है। क्लाइंट वॉलेट में राशि जोड़कर कैंपेन तैयार कर सकते हैं, क्रिएटिव और टार्गेटेड इन्वेंटरी का चयन कर सकते हैं तथा रियल टाइम में सत्यापित प्ले, रिपोर्ट, स्कैन और लीड्स की जानकारी देख सकते हैं। इससे कंपनियों और एजेंसियों को अपने एडवरटाइजिंग कैंपेन की परफॉर्मेंस को बेहतर तरीके से समझने और उसका आकलन करने में मदद मिलेगी।
को-फाउंडर अनुज गावंडे ने कहा कि आउटडोर एडवरटाइजिंग केवल लोगों की नजरों तक पहुंचने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उसमें प्रभावी कहानी कहने और कंज्यूमर एंगेजमेंट की क्षमता भी होनी चाहिए। फिल्ममेकिंग और क्रिएटिव प्रोडक्शन के अनुभव को टेक्नोलॉजी और मार्केटिंग के साथ जोड़कर ऐसे ब्रांड एक्सपीरियंस तैयार करने का प्रयास किया जा रहा है, जो इंदौर शहर के साथ चलते हुए लोगों तक पहुंचें। हमारा विजन मूविंग एडवरटाइजिंग इन्वेंटरी को डिजिटल मीडिया की तरह आसानी से खरीदने, मापने और स्केल करने योग्य बनाना है।
‘एड ऑन व्हील्ज़’ हर उस इलाके में होगा, जहां प्लेटफॉर्म से जुड़ी कैब्स और उनके अनुसार एडवरटाइजिंग डिवाइस सक्रिय होंगे। ब्रांड्स अपने कैंपेन के लिए उपलब्ध शहर, जोन, फ्लीट या किसी व्यक्तिगत कैब के आधार पर इन्वेंटरी का चयन कर सकेंगे। इससे अलग-अलग जरूरतों और बजट के अनुसार कैंपेन को अधिक टारगेटेड तरीके से संचालित किया जा सकेगा।


