- डांसिंग स्टार पुष्कर जोग ‘हाय रे हाय’ में अपने स्वैग और हाई-वोल्टेज एनर्जी के साथ लौटे
- Dancing star pushkar jog is back with swag and high voltage energy in 'haye re haye' song
- एक्टिंग के बाद अब म्यूज़िक की दुनिया में शाज़ान पदमसी की एंट्री, डेब्यू सिंगल ‘रातां कालियां’ हुआ रिलीज़
- Shazahn Padamsee embarks on a new musical journey with debut single Raatan Kaaliyan - Song out now
- Producer Vishesh Bhatt Confirms Jannat 3! Will Sonal Chauhan to Reunite with Emraan Hashmi?
सोनी टीवी के ऐतिहासिक शो पुण्यश्लोक अहिल्याबाई में अहिल्याबाई का लीड रोल निभाएंगी अदिति जलतारे
मुंबई : सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन जल्द ही एक नया ऐतिहासिक शो – पुण्यश्लोक अहिल्याबाई लेकर आ रहा है। यह शो 18वीं सदी का एक पीरियड ड्रामा है, जो एक साधारण लड़की अहिल्याबाई होलकर के असाधारण जीवन पर आधारित है।
अपने ससुर मल्हार राव होलकर के समर्थन से अहिल्याबाई ने पुरुषवादी समाज के पहले से तय नियमों को तोड़ा, और लोगों, खास तौर पर महिलाओं के कल्याण के लिए सकारात्मक योगदान दिए। यह अहिल्याबाई के उल्लेखनीय सफर की कहानी है, जो उनके ससुर मल्हार राव होलकर के मार्गदर्शन के बिना संभव नहीं हो पाती। अहिल्याबाई ने एक ऐसी मिसाल कायम की, जो लिंग या जन्म से नहीं बल्कि कर्मों से महान बन गई।
मशहूर चाइल्ड एक्ट्रेस अदिति जलतारे इस शो में महान अहिल्याबाई होलकर के बचपन का रोल निभाएंगी। अब तक किए गए उनके शानदार काम और इतने कम समय में दर्शकों से मिले प्यार को देखते हुए अदिति जलतारे इतने खास किरदार के लिए बिल्कुल सही चुनाव साबित हुईं।
अपना उत्साह जताते हुए अदिति ने कहा, “सोनी टीवी के शो पुण्यश्लोक अहिल्याबाई का हिस्सा बनकर मैं बेहद सम्मानित महसूस कर रही हूं। यह शो भव्य पैमाने पर बनाया जा रहा है। मुझे लगता है कि इतनी महान शख्सियत का रोल निभाने का मौका मिलना अपने आप में एक बड़ा अवसर है। यह बिल्कुल सपना सच होने जैसा है। उम्मीद है कि हम अहिल्याबाई की भव्य विरासत के साथ न्याय कर पाएंगे और उनके महान जीवन का उत्सव मनाएंगे। मैं इस शो को लेकर बेहद उत्साहित हूं।”


