- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
अदिति राव हैदरी ने गलाट्टा अवॉर्ड्स 2023 में गोल्डन आइकन परफॉर्मर का अवॉर्ड जीता!
अदिति राव हैदरी लगातार आगे बढ़ रही हैं और हर इंडस्ट्री में खुद को साबित कर रही हैं। उन्हें, हाल ही में चेन्नई के पैक्ड स्टेडियम में आयोजित एक इवेंट में गोल्डन आइकन गलाट्टा अवॉर्ड मिला, जिसमें तमिल सिनेमा के कुछ सबसे पसंदीदा स्टार्स और डायरेक्टर्स को सिनेमा में उनके बेहतरीन काम के लिए सम्मानित किया गया। जुबली और ताज में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के चलते अवॉर्ड जीतना अदिति के विभिन्न भाषाओं और इंडस्ट्रीज में उनकी सफलता का एक मजबूत प्रमाण है।
अदिति मशहूर निर्देशक संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित “हीरामंडी” में नजर आएंगी, जो जल्द ही नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाली है। उनके पास विजय सेतुपति और अरविंद स्वामी के साथ एआर रहमान द्वारा निर्मित एक साइलेंट फिल्म ‘गांधी टॉक्स’ भी है।
उनके फ्यूचर प्रोजेक्ट्स में पहला इंडो-ब्रिटिश कोलैबोरेशन, “लायनेस” भी शामिल है। अदिति राव हैदरी की सिनेमाई यात्रा दर्शकों को खूब प्रभावित कर रही है, जिसके चलते वह लगातार अपनी पसंद और प्रदर्शनों के साथ नए नए मानक स्थापित कर रही हैं।


