- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
अदिति राव हैदरी ने जुबली और ताज के लिए जीता यह प्रतिष्ठित अवॉर्ड!
एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी ने वेब सीरीज़ ताज: डिवाइडेड बाय ब्लड और जुबली में अपने प्रदर्शन के लिए मुंबई में आयोजित 23वें आईटीए अवॉर्ड्स में पॉपुलर एक्ट्रेस का अवॉर्ड अपने नाम किया है। एक्ट्रेस को उनकी बहुमुखी प्रतिभा और किरदारों के लिए प्रशंसा मिली है, जिससे वह इस अवॉर्ड के लिए एक परफेक्ट चॉइस बन गईं हैं।
ताज: डिवाइडेड बाय ब्लड में अदिति का अनारकली का किरदार गहराई में डूबने की उनकी असाधारण क्षमता को दर्शाता है। उनके एक्सप्रेशन्स और ग्रेसफुल मूवमेंट्स अनारकली को लोगों के जहन में हमेशा के लिए विशेष स्थान दिला देते हैं। अदिति ने जुबली में 40 के दशक की सुपरस्टार सुमित्रा कुमारी के रूप में एक और बेहतरीन प्रदर्शन दिया। सुमित्रा कुमारी का उनका किरदार एक अभिनेत्री के रूप में उनकी बहुमुखी प्रतिभा का प्रमाण है। अदिति डांसर के रूप में सुमित्रा कुमारी के शक्तिशाली व्यक्तित्व में बदल जाती है, जो विभिन्न भूमिकाओं पर उनके कमांड का प्रदर्शन करती है।
फैंस उनके आगामी प्रोजेक्ट्स का इंतजार कर रहे हैं, जिसमें विजय सेतुपति के साथ साइलेंट फिल्म “गांधी टॉक्स” और संजय लीला भंसाली के साथ वेब सीरीज़ “हीरामंडी” शामिल है, जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होगी। इसके साथ ही वह अपनी पहली इंडो-ब्रिटिश फिल्म “शेरनी”, में भी अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी।


