- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
आदित्य बिरला ग्रुप ने ज्वैलरी ब्रांड इंद्रिया को लॉन्च किया
इंदौर के एमजी रोड पर पहले स्टोर का शुभारंभ
इंदौर. 2024: आदित्य बिरला ग्रुप के अध्यक्ष, श्री कुमार मंगलम बिरला ने कल समूह के ज्वैलरी रिटेल कारोबार के शुभारंभ की घोषणा की, और इस तरह समूह ने भारत में 6.7 लाख करोड़ रुपये के तेजी से बढ़ते आभूषण बाजार में कदम रखा। सुनियोजित तरीके से उठाया गया यह कदम एक और बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि समूह अपने दमदार ब्रांड इक्विटी और बाज़ार की गहरी समझ का लाभ उठाते हुए अपने कंज्यूमर पोर्टफोलियो को मजबूत बना रहा है। अगले 5 सालों में भारत के तीन सबसे बड़े ज्वैलरी रिटेलर्स के बीच अपना स्थान बनाने के लक्ष्य के साथ, समूह ने इंद्रिया ब्रांड के तहत ज्वैलरी व्यवसाय की शुरुआत की है। 5,000 करोड़ रुपये के अभूतपूर्व निवेश के साथ इस महत्वाकांक्षी उद्यम को शुरू किया गया है, जो भारत में रिटेल ज्वैलरी कारोबार के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर बदलाव लाने के लिए आदित्य बिरला समूह के अटल इरादे को दर्शाता है।
आज आदित्य बिरला ग्रुप ने एक साथ चार स्टोर्स का शुभारंभ किया, जिनमें से दो दिल्ली में, एक इंदौर में तथा एक जयपुर में है।
ब्रांड का नाम इंद्रिया संस्कृत का एक शब्द है, और यह भाषा सही मायने में भारत की समृद्ध संस्कृति का दूसरा नाम है। सरल शब्दों में कहें, तो इंद्रिया का मतलब है ‘इन्द्र से संबंधित जो देवों के देवता हैं। यह पाँच इन्द्रियों की क्षमता और शक्ति को दर्शाता है। ये इन्द्रियाँ ही हमें हर चीज़ का एहसास कराती हैं, हमें अपने आस-पास की दुनिया को महसूस करने और जानने में मदद करती हैं, हमारे वजूद को परिभाषित करती हैं! इस ब्रांड का खूबसूरत प्रतीक चिन्ह एक मृगा (मादा हिरण) है, जिसकी तुलना इन्द्रियों से की गई है और यह एक नारी की खूबसूरती एवं शालीनता का प्रतीक है।
इंद्रिया ‘ हम कौन हैं’ ब्रांड का अनुभव आपकी इन्द्रियों को एक से अधिक तरीकों से आनंदित करेगा और आपको “दिल अभी भरा नहीं” गाने पर मजबूर कर देगा!
बड़े प्यार से तराशा गया हरेक आभूषण, 16000 से ज्यादा बेमिसाल डिजाइनों के साथ भारतीय शिल्प कौशल की भावना को दर्शाने वाली शानदार रचना है।
आदित्य बिरला समूह के अध्यक्ष, श्री कुमार मंगलम बिरला ने लॉन्च के अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा, “भारतीय ग्राहकों में युवाओं की संख्या तेजी से बढ़ रही है और शायद पूरी दुनिया में सबसे अधिक आशाजनक उपभोक्ताओं का समूह भारत में मौजूद है। हमने इस साल पेंट्स और ज्वैलरी में दो नए और बड़े कंज्यूमर ब्रांड्स को लॉन्च करके जोश व उत्साह से भरे भारतीय उपभोक्ताओं पर अपना दांव दोगुना कर दिया है। अनौपचारिक से औपचारिक क्षेत्रों की अहमियत में लगातार हो रही बढ़ोतरी, ग्राहकों के बीच मजबूत, भरोसेमंद ब्रांडों की बढ़ती पसंद और लगातार विकसित हो रहे विवाह बाजार को देखते हुए ज्वैलरी के कारोबार में कदम रखना बेहद आकर्षक है, और ये सभी विकास के भरपूर अवसर प्रदान करते हैं।” उन्होंने आगे कहा, “यह कदम उस समूह के लिए विकास की स्वाभाविक प्रक्रिया का हिस्सा है, जो पिछले 20 से अधिक वर्षों से फैशन रिटेल और लाइफस्टाइल इंडस्ट्री से जुड़ा है। रिटेल, डिज़ाइन और ब्रांड के प्रबंधन में हमने जो मजबूत क्षमताएँ हासिल की हैं, वे हमारी सफलता के लिए सबसे बड़ा सहारा बनेंगी।”
इस मौके पर आदित्य बिरला समूह के डायरेक्टर, श्री दिलीप गौर ने कहा, “हम इंद्रिया के ज़रिये आभूषण के क्षेत्र में रचनात्मकता, इसके दायरे, टेक्नोलॉजी और ग्राहकों के अनुभव के मानकों को नए सिरे से परिभाषित करने के लिए तैयार हैं। यह इस समझ पर आधारित है कि, हरेक आभूषण कारीगरी की एक बेमिसाल कहानी बयां करता है। बेहद खास प्रोडक्ट्स, ग्राहकों को मिलने वाला शानदार अनुभव और तल्लीन होकर खरीदारी करने का सफ़र अंत में गहनों के ज़रिये खुद को अभिव्यक्त करने की भावना को बढ़ावा देने में सहायक होते हैं। हमारे प्रोडक्ट्स को नए जमाने के डिज़ाइनों की फिर से कल्पना करते हुए हमेशा कायम रहने वाली बेमिसाल कारीगरी के शानदार तालमेल के साथ तैयार किया गया है। हर क्षेत्र के लिए हमारा खास सलेक्शन वहाँ की अनोखी पृष्ठभूमि के प्रति सम्मान को दर्शाता है, साथ ही उन्हें अन्य संस्कृतियों के बीच पहचान दिलाने के लिए संभावनाओं के द्वार भी खोलता है।”
नोवेल ज्वेल्स के सीईओ, श्री संदीप कोहली ने कहा, “अगर ज्वैलरी को एक कैटिगरी के तौर पर देखें, तो आज यह सिर्फ निवेश का जरिया नहीं रह गया है, बल्कि धीरे-धीरे यह एक स्टेटमेंट बनता जा रहा है। हमारी पेशकश स्पष्ट तौर पर दूसरों से अलग है, जो बेहद खास डिज़ाइन, निजी तौर पर दी जाने वाली सेवाओं और क्षेत्रीय स्तर की असली बारीकियों पर आधारित है। विशेष लाउंज के साथ इनोवेटिव सिग्नेचर एक्सपीरियंस, इंद्रिया की पेशकश का सबसे अहम हिस्सा है। स्टोर में मौजूद स्टाइलिस्ट और आभूषणों के विशेषज्ञ सलाहकारों के साथ उपलब्ध कस्टमाइज़ेशन सेवाएँ, सचमुच पाँचों इन्द्रियों के अनुभव को बेहतर और खरीदारी के सफ़र को बेमिसाल बनाने का वादा करती हैं। हमारी डिजिटल फ्रंट-एंड सेवाएँ इस श्रेणी में सबसे बेहतर हैं, जो डिजिटल और फिजिकल टचपॉइंट्स पर सहज अनुभव प्रदान करने के साथ-साथ रिटेल ज्वैलरी कारोबार में नए युग की शुरुआत करेंगी।”


