- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
आदित्य बिड़ला हेल्थ इंश्योरेंस ने मध्य प्रदेश के अपने उन ग्राहकों को सम्मानित किया, जिन्होंने हेल्थरिटर्न्स के तहत प्रीमियम पर 100 प्रतिशत रिटर्न हासिल किया
इंदौर, 12 अगस्त, 2022- एक महत्वपूर्ण गैर-बैंक वित्तीय सेवा समूह आदित्य बिड़ला कैपिटल लिमिटेड (एबीसीएल) की स्वास्थ्य बीमा सहायक कंपनी आदित्य बिड़ला हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (एबीएचआईसीएल) ने मध्य प्रदेश में अपने उन ग्राहकों को सम्मानित किया, जिन्होंने अपने हेल्थरिटर्न्स प्रोडक्ट फीचर के तहत अपने प्रीमियम का 100 प्रतिशत रिटर्न वापस हासिल किया है। देश भर में अब तक 636 से अधिक ग्राहकों ने 100 प्रतिशत स्वास्थ्य रिटर्न हासिल किया है।
आदित्य बिड़ला हेल्थ इंश्योरेंस एकमात्र ऐसी बीमा कंपनी है, जो ‘एक्टिव हेल्थ’ पॉलिसी के अपने नए और बेहतर वर्शन के माध्यम से 100 प्रतिशत प्रीमियम रिटर्न, यानी हेल्थ रिटर्न्स की पेशकश करती है। इसे कंपनी ने पिछले साल लॉन्च किया था। इसके लिए पात्र होने के लिए, ग्राहक को एक वर्ष में 325 एक्टिव डेज को पूरा करना होगा। 1 एक्टिव डेज 10,000 कदम या 300 कैलोरी बर्न या 30 मिनट के जिम सत्र या किसी अन्य शारीरिक गतिविधि के बराबर है, जैसा कि उल्लेख किया गया है।
आदित्य बिड़ला हेल्थ इंश्योरेंस के चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर श्री मयंक बथवाल ने कहा, ‘‘हमारा यह मॉडल हमारे ग्राहकों के स्वास्थ्य और उनकी बेहतरी पर आधारित है। हम उन्हें बीमा के माध्यम से उनकी सुरक्षा के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य की देखभाल करने के लिए प्रोत्साहित करने में विश्वास करते हैं। मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों, जैसे इंदौर, गिर्ड, उज्जैन, हुजूर, बाबई और महू से हमारे ग्राहकों ने हमारे अनूठे हेल्थरिटर्न्स प्रोग्राम के तहत प्रीमियम पर 100 प्रतिशत रिटर्न हासिल किया है और यह वाकई उत्साहजनक बात है कि ग्राहकों ने हमारी वेलनेस एप्रोच को स्वीकार करते हुए इससे लाभान्वित होने का प्रयास किया है।’’
पिछले पांच वर्षों में आदित्य बिड़ला हेल्थ इंश्योरेंस ने बाइट आकार के उत्पादों से लेकर व्यापक स्वास्थ्य सेवा समाधानों तक की पेशकशों के माध्यम से, नई पीढ़ी के नौजवानों से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक विविध ग्राहक आधार तक अपनी पहुंच बनाई है। आज एबीएचआईसीएल अपने अद्वितीय प्रोप्रराइटरी प्रोडक्ट जैसे हेल्थरिटर्न्स,, क्रॉनिक मैनेजमेंट प्रोग्राम और पर्सनल हेल्थ कोच के माध्यम से ग्राहकों को स्वास्थ्य देखभाल संबंधी अनेक विकल्प पेश कर रहा है। इस तरह कंपनी अपने ग्राहकों के लिए स्वास्थ्य देखभाल संबंधी खर्चों का भुगतान करने के अलावा एक इन्फ्लूएंसर के तौर पर भी काम करती है।


