- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
आदित्य चोपड़ा ने वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की आलिया भट्ट- शरवरी अभिनीत आगामी एक्शन फिल्म का निर्देशन शिव रवैल को सौंपा!
वर्षों से, आदित्य चोपड़ा ने हमारी पीढ़ी के कुछ सर्वश्रेष्ठ अभिनेताओं और निर्देशकों को चुना और तैयार किया है, जिन्होंने इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में अपना नाम बनाया है। ऐसा लगता है कि आदि अब शिव रवैल को बॉलीवुड में अगली बड़ी हस्ती बनाने की तैयारी में हैं।
शिव, जो आदित्य चोपड़ा की कई फिल्मों में सहायक निर्देशक की भूमिका निभा चुके है , उन्होंने हाल ही में नेटफ्लिक्स पर एक ग्लोबल ब्लॉकबस्टर स्ट्रीमिंग सीरीज द रेलवे मैन दी है। यह पूरे दक्षिण एशिया में नंबर 1 शो बन गया और ग्लोबल चार्ट में तीसरे स्थान पर पहुंच गया था ! द रेलवे मैन यशराज फिल्म्स की स्ट्रीमिंग प्रोडक्शन शाखा, वाईआरएफ एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित पहली सीरीज है। द रेलवे मैन भारत का पहला और एकमात्र शो है जो लगातार आठ सप्ताह तक ग्लोबल चार्ट पर बना रहा और इतिहास रचा।
” एक ट्रेड सूत्र ने कहा “वाईआरएफ के लिए शिव का निर्देशन डेब्यू , द रेलवे मैन, एक जबरदस्त हिट है और वह आज शहर में चर्चा का विषय है। वह युवा हैं और उन्हें इस बात की बहुत अच्छी जानकारी है कि युवा मनोरंजन के रूप में क्या लेना चाहेंगे, जैसा कि आदित्य चोपड़ा के मार्गदर्शन में उन्हें मिली ग्लोबल सफलता से स्पष्ट है। इस प्रकार, आदि को विश्वास है कि वह वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की युवा महिला प्रधान एक्शन एंटरटेनर का निर्देशन करने के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक हैं, जिसमें इंडस्ट्री के उभरते सितारे शरवरी के साथ आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में हैं।
इस फिल्म में आलिया और शारवरी “सुपर एजेंट” की भूमिका निभाएंगी, फिल्म का निर्माण 2024 में शुरू होगा।
आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित, स्पाई यूनिवर्स की शुरुआत टाइगर फ्रेंचाइजी के साथ हुई, जिसमें सलमान खान और कैटरीना कैफ ने अभिनय किया, जिसकी शुरुआत “एक था टाइगर” (2012) और “टाइगर जिंदा है” (2017) से हुई, और रितिक रोशन और टाइगर श्रॉफ अभिनीत “वॉर” (2019) के साथ जारी रही।
फिर शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम अभिनीत ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर “पठान” आई। स्पाई यूनिवर्स की आखिरी फिल्म “टाइगर 3” थी जिसमें सलमान खान, कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी नजर आये। इस प्रसिद्ध फ्रेंचाइजी की सभी फिल्में हिट रही हैं!


