- Solaryaan Joins Haryana Green Energy Roadshow as Inverter Sales Cross 1 Lakh in H1 FY27
- फेयरफील्ड बाय मैरियट इंदौर में 7 अक्टूबर को शुरू होगा, ग्लास स्काई रूफटॉप रेस्टोरेंट, मिलेगा खास डाइनिंग एक्सपीरियंस
- ICICI Bank brings back ‘Festive Bonanza’ with exciting deals across shopping, travel, and lifestyle brands
- आईसीआईसीआई बैंक ने खरीदारी, यात्रा और लाइफस्टाइल ब्रांड्स पर आकर्षक ऑफर के साथ ‘फेस्टिव बोनांजा’ की फिर की शुरुआत
- Mumbai Deputy Mayor Sanjay Ghadi Honored with Mumbai Achievers Awards 2026
इंडियन आइडल के मंच पर अपनी पत्नी श्वेता और उदित नारायण के साथ पहुंचे आदित्य नारायण!
मुम्बई : हम सभी की जिंदगी में परिवार बहुत मायने रखता है और इन्हीं खास रिश्तों को सेलिब्रेट करने के लिए इंडियन आइडल 2020 में इस वीकेंड फैमिली स्पेशल एपिसोड होने जा रहा है।
इस एपिसोड को और मजेदार और मनोरंजक बनाने के लिए उदित नारायण, अपनी पत्नी और अपनी बहू श्वेता के साथ मंच पर आएंगे। इंडियन आइडल के होस्ट आदित्य नारायण से शादी के बाद यह पहला मौका होगा, जब श्वेता टीवी पर नजर आएंगी।
इस मौके पर आदित्य और श्वेता के बीच का प्यार साफ नजर आ रहा था। उन्होंने “पहला नशा” गाने पर एक स्पेशल डांस परफॉर्मेंस भी दी, जिसे उदित नारायण और उनकी पत्नी ने गाया। उनकी परफॉर्मेंस देखकर सभी जज इस नवविवाहित जोड़ी के कायल हो गए और उन्हें उदित नारायण को लाइव गाते हुए सुनने में भी बहुत मजा आया।
यह फैमिली एपिसोड यकीनन सभी परिवारों को और ज्यादा करीब ले आएगा, जिसमें हमारे टॉप 14 कंटेस्टेंट्स अपनी सुरीली आवाजों से माहौल में मिठास घोल देंगे।
नारायण परिवार के अलावा इस शो में टॉप 14 कंटेस्टेंट्स के फैमिली मेंबर्स भी नजर आएंगे, जो अपने करीबियों को एक खास संदेश देंगे और उन्हें सपोर्ट भी करेंगे। इस एपिसोड में अलग-अलग तरह की भावनाएं सामने आएंगी, जिसमें हंसी-मजाक से लेकर आंखें नम कर देने वाले कुछ पल भी होंगे।


