- नई अनुमति और संशोधित पार्किंग लेआउट के साथ जारी रहेगा ‘ढोली तारा 5.0’, सुरक्षा व सुविधाओं पर विशेष जोर
- “I Feel Really Proud to Be Part of Something That Could Make a Difference to India”: Varun Dhawan on His Investment in Better Nutrition
- Mrunal Thakur gets roped in as the brand ambassador for NuHome!
- Heists, High-Speed Chases, Unbreakable Friendships, and a Criminal Startup: Prime Video Unveils the Trailer of Chaar Yaar, an Exciting Crime Drama Set in Mumbai in the Early 2000s
- Kon Yashwant Pansare? Review: An Engaging Marathi Courtroom Drama Elevated by Strong Performances
इंडियन आइडल के सेट पर ‘लकी गाय’ लेकर पहुंच गए आदित्य नारायण
मुंबई. इंडियन आइडल में आशीर्वाद किसी भी रूप में मिल सकता है और इस बार यह एक गाय के रूप में आया है! इंडियन आइडल 2020 की एक कंटेस्टेंट फराह नाज़ एक अदद पशु प्रेमी हैं और उन्होंने इंडियन आइडल 2020 के सेट पर अपनी लकी गाय को लाकर यह बात साबित कर दी।
यह देखकर होस्ट आदित्य नारायण भी उत्साह से उछल पड़े और उन्होंने इस गाय के साथ मंच पर आकर सभी को चौंका दिया। उन्होंने कहा, “मुझे भी जानवरों से बहुत प्यार है और अपनी गाय के साथ फराह का इतना प्यारा नाता देखकर मुझे बहुत खुशी हुई।”
वैसे यह लकी गाय वाकई लकी थी, क्योंकि फराह ने भी शानदार परफॉर्मेंस दी, जिसे देखकर सभी जज इम्प्रेस हो गए और उन्होंने कहा, “आपका संगीत और जानवरों के साथ आपका रिश्ता बहुत अनोखा और खास है। इस तरह के पलों के कारण ही इंडियन आइडल इतना यादगार बन जाता है। आपको ढेर सारी शुभकामनाएं। सदा चमकते रहिए!”
जजों के कॉमेंट्स सुनकर फराह के चेहरे पर भी मुस्कान आ गई और उन्होंने कहा, “मैं यह पल हमेशा याद रखूंगी। मैं इंडियन आइडल 2020 के मंच पर परफॉर्म करने को लेकर बेहद खुश हूं। इसके लिए मैं अपनी भाग्यशाली गाय की शुक्रगुजार हूं! आदित्य जी का भी जानवरों से खास रिश्ता है और इससे मेरे दिल में और प्यार पैदा हो गया है।”


