- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
‘एक्वामैन’ के बाद और ‘कॉन्ज्यूरिंग’ यूनिवर्स मूवीज़ तथा ‘इनसिडियस’ फिल्म्स के बीच, मुझे लगा कि मुझे कुछ अलग करने की कोशिश के चलते सुपरहीरो और हॉरर एरेना से बाहर कदम रखने की जरूरत है: जेम्स वॉन
वार्नर ब्रदर्स पिक्चर्स की अगली बिग स्क्रीन थ्रिलर पेशकश- मैलिग्नेंट ‘कॉन्ज्यूरिंग’ यूनिवर्स आर्किटेक्ट जेम्स वॉन की नवीनतम रचना है। फिल्म एक्वामैन जैसी सुपर सक्सेसफुल सुपरहीरो आउटिंग के बाद, ओरिजिनल हॉरर थ्रिलर के साथ निर्देशक वॉन ने दमदार वापसी की है।
वॉन से उनकी इंडी-हॉरर रूट्स में वापस जाने के बारे में पूछे जाने पर वे कहते हैं, “मुझे ग्रिटी हॉरर-थ्रिलर स्टाइल पसंद है, और इससे कई वर्षों से दूर होने के बाद, मुझे लगा कि ‘सॉ’ और ‘डेथ सेंटेंस’ की हॉरर-थ्रिलर फिल्म्स की सफलता के लिए यह इंडी रूट्स में लौटने का समय है।
‘एक्वामैन’ के बाद और ‘कॉन्ज्यूरिंग’ यूनिवर्स मूवीज़ और ‘इनसिडियस’ फिल्म्स के बीच, मुझे लगा कि मुझे कुछ अलग करने की कोशिश के चलते सुपरहीरो तथा हॉरर एरेना से बाहर कदम रखने की जरूरत है। कुछ ओरिजिनल और अलग करने के लिए यह मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण था। ‘मैलिग्नेंट’ उस तरह की फिल्म्स में से एक है, जिन्हें मैं देखते और प्यार करते हुए बड़ा हुआ हूँ। यह 80 के दशक और शुरुआती 90 के दशक की हॉरर-थ्रिलर शैली की एक दमदार वापसी है, जैसे कि हॉरर-मेस्ट्रोस डारियो अर्जेंटो, ब्रायन डी पाल्मा, वेस क्रेवेन, डेविड क्रोनबर्ग द्वारा बनाई गई फिल्म्स, लेकिन मेरे तरीके से। इस अवसर को मैंने उन चीजों को आजमाने के रूप में लिया है, जो मैंने पहले नहीं की है, जैसे विभिन्न एस्थेटिक के साथ एक्सपेरिमेंट करते हुए नई थीम्स और स्टोरीज़ एक्स्प्लोर करना। कौन जानता है कि मुझे फिर से ऐसा कुछ करने का मौका कब मिलेगा?”
अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु में 10 सितंबर को पूरे भारत में रिलीज होने के लिए तैयार, ‘मैलिग्नेंट’ में एनाबेले वालिस (‘एनाबेले’, ‘द ममी’), मैडी हसन (यूट्यूब की ‘इंपल्स’, टीवी की ‘मिस्टर मर्सिडीज’), जॉर्ज यंग (टीवी का ‘कंटेनमेंट’), मिचोल ब्रियाना व्हाइट (टीवी की ‘ब्लैक माफिया फैमिली’, ‘डेड टू मी’), जैकलिन मैकेंज़ी (‘पाम बीच’, टीवी का ‘रेकनिंग’), जेक एबेल (टीवी का ‘सुपरनेचरल’, द ‘पर्सी जैक्सन’ फिल्म्स) और इंग्रिड बिसु (‘द कॉन्ज्यूरिंग: द डेविल मेड मी डू इट’, ‘द नन’) नज़र आएँगे।


