- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
‘श्रीकांत’ के बाद, राजकुमार राव ने ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ से दर्शकों को सरप्राइज कर दिया!
मई राजकुमार राव का महीना है और बॉक्स ऑफिस पर उनकी बैक-टू-बैक जीत इसका सबूत है। ‘श्रीकांत’ से दर्शकों को सरप्राइज देने के बाद, राव ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ के साथ सिल्वर स्क्रीन पर वापस आ गए हैं। जहां, उन्होंने ‘श्रीकांत’ में विजुअली इम्पैरेड इंडस्ट्रियलिस्ट श्रीकांत बोल्ला की भूमिका निभाई, वहीं ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ में उन्होंने एक लाइट हार्टेड रोल निभाया, जिसे सिर्फ राव ही निभा सकते हैं। यह दोनों रोल्स एक-दूसरे से अलग हैं और राव को मोस्ट वर्सेटाइल एक्टर के रूप में भी स्थापित करते हैं। जबकि उन्होंने पहले ही ‘श्रीकांत’ के साथ दिल जीत लिया था, मोस्ट पावर पैक्ड परफ़ॉर्मर ने ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ के साथ दर्शकों को दोबारा सरप्राइज देने के लिए तैयार हैं।
‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ में, राजकुमार राव ने महेंद्र ‘माही’ की भूमिका निभाई है, एक ऐसा किरदार जो रोमांस और जुनून के सही मिश्रण की मांग करता है। माही के रूप में राव का किरदार गहराई से आकर्षक है, जो अलग-अलग भूमिकाओं में खुद को पूरी तरह से डुबोने की उनकी क्षमता को दर्शाता है। क्रिटिक्स ने भी राव के शानदार प्रदर्शन की सराहना की है। फैंस विशेष रूप से इस बारे में बात कर रहे हैं कि कैसे मिस्टर एंड मिसेज माही में राव का किरदार उनके पिछले असाधारण प्रदर्शनों के समान है।
अलग-अलग चुनौतीपूर्ण भूमिकाओं के जरिये राव की यात्रा उनकी कला के प्रति समर्पण को उजागर करती है। हर फिल्म के साथ, वह एक नया नज़रिया और एक यूनिक टच लाते हैं, जिससे उनके किरदार यादगार और प्रभावशाली बन जाते हैं। ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ उनकी प्रतिभा और उनके अभिनय कौशल को अनोखे अंदाज से दर्शाती हैं।
अब, वह अपनी आगामी फिल्म ‘विकी विद्या का वो वाला वीडियो’ की रिलीज के लिए तैयारी कर रहे हैं, जिसमें वह पहली बार तृप्ति डिमरी के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करते नजर आएंगे। इसके अलावा, वह हॉरर-कॉमेडी ‘स्त्री 2’ में ‘विक्की’ के रूप में अपनी भूमिका को फिर से निभाएंगे।


