- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
‘द रेलवे मैन’ के बाद, आर. माधवन एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर में करेंगे अभिनय?
आर.माधवन हाल ही में हिट सीरीज़ “द रेलवे मेन” में अपनी परफॉरमेंस से फैंस को बहुत प्रभावित कर रहे हैं और तारीफ बटोर रहे हैं। एक्टर एक बार फिर अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स की सीरीज के साथ फैंस का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। इंडस्ट्री में चल रही चर्चा से पता चलता है कि वह अब एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर में लीड रोल निभा सकते हैं। यह भी कहा जा रहा है कि इस फ़िल्म से वह आठ साल बाद हिट रोमांटिक कॉमेडी “तनु वेड्स मनु रिटर्न्स” में उनकी को-स्टार कंगना रनौत के साथ वापसी कर सकते हैं।
इस जोड़ी के साथ में आने की खबर से फैंस के बीच काफी बज हैं। हालांकि, इसको लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं आया है। सूत्रों ने चल रही चर्चाओं का खुलासा किया है और कहा है कि सही समय आने पर माधवन की टीम घोषणा करने के लिए तैयार है।
“द रेलवे मैन” में आर. माधवन के हालिया किरदार ने सच्ची कहानियों से प्रेरित चार एपिसोड सीरीज़ में उनकी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए, जबरदस्त प्रशंसा पाई है। माधवन अब शशिकांत की आगामी क्रिकेट ड्रामा फिल्म ‘टेस्ट’ में बड़े पर्दे पर नज़र आने के लिए तैयार हैं।


