- अंजलि पाटिल और सेलैश रत्नकुमार की ‘सेल्वी’ का बुसान में डबल धमाका, दो अवॉर्ड्स पर जमाया कब्ज़ा!
- ‘ABCD 2’ के सालों बाद राघव जुयाल की रेमो डिसूज़ा के डांस यूनिवर्स में धमाकेदार वापसी, अब बनेंगे ‘एनी बॉडी कैन ड्रीम’ के लीड हीरो!
- HMR म्यूजिक लेकर आया ‘बरेली वाला झुमका’, आकृति अग्रवाल और डेब्यूटेंट अनिकेत राज की फ्रेश रोमांटिक जोड़ी ने जमाया रंग!
- मेडीबडी ने इंदौर में 600 लोगों की टीम वाले सेंटर के साथ अपना नेशनल हेल्थकेयर ऑपरेशन मजबूत किया
- MediBuddy strengthens national healthcare operations with 600-member Indore centre
वेनिस फिल्म फेस्टिवल में शीर्ष सम्मान जीतने के बाद फिल्ममेकर मंशा तोतला की ‘जिंक्स’ का मुंबई में हुआ प्रीमियर
प्रसिद्ध फिल्म मेकर मंशा तोतला की बहुप्रतीक्षित लघु वृत्तचित्र ‘जिंक्स’ का मुंबई में प्रीमियर हुआ, जिसमें बॉलीवुड के कुछ सबसे बड़े नाम शामिल हुए। वेनिस में प्रतिष्ठित ‘रिप्लाई एआई फिल्म फेस्टिवल’ में टॉप सम्मान जीतने के बाद, डाक्यूमेंट्री ने भारत में अपनी शानदार शुरुआत की, जिसने इंडस्ट्री और प्रशंसकों का भरपूर ध्यान आकर्षित किया।

मंशा तोतला ने वेनिस में प्रतिष्ठित ‘रिप्लाई एआई फिल्म फेस्टिवल’ में अपनी अभूतपूर्व शॉर्ट डाक्यूमेंट्री ‘जिंक्स’ के लिए तीसरा स्थान जीतकर अपने करियर में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। वेनिस में मिली पहचान ने ग्लोबल सिनेमा में सबसे होनहार नई आवाज़ों में से एक के रूप में उनकी स्थिति को और मजबूत किया है।
रेड कार्पेट इवेंट में बॉलीवुड की कई जानी-मानी हस्तियाँ जैसे अर्जन बाजवा, अशोक पंडित, रूपाली सूरी, अभिषेक बजाज, पुनीत इस्सर और वकार शेख प्रीमियर में शामिल हुए।
रहस्य से भरी एक आकर्षक डॉक्यूमेंट्री JINX ने अपनी अनोखी कहानी और मंशा तोतला के बेहतरीन निर्देशन के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसा अर्जित की है। तोतला ने 81वें वेनिस अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में रेड कार्पेट पर भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, इस कार्यक्रम में एंजेलिना जोली, ब्रैड पिट और जेना ऑर्टेगा जैसे प्रमुख हॉलीवुड सितारे शामिल हुए। प्रीमियर के बारे में बात करते हुए, मंशा तोतला ने कहा, “मैं JINX को ग्लोबल स्तर पर और अब मुंबई में मिले प्यार और समर्थन से अभिभूत हूँ। इस शार्ट डाक्यूमेंट्री को अपने देश में प्रदर्शित करना मेरे लिए सम्मान की बात है, जहाँ इंडस्ट्री जगत की ऐसी अविश्वसनीय प्रतिभाएँ और मित्र मौजूद हैं।”
अपनी अंतर्राष्ट्रीय सफलता के बाद, JINX के फिल्म महोत्सवों के माध्यम से व्यापक दर्शकों तक पहुँचने की उम्मीद है।


